शादी के दूसरे दिन दूल्हा कोरोना पॉजिटिव, दोनों पक्षों में हड़कंप, दुल्हन समेत 11 क्वारंटीन

शादी के दूसरे दिन दूल्हा कोरोना पॉजिटिव, दोनों पक्षों में हड़कंप, दुल्हन समेत 11 क्वारंटीन

कानपुर।

कोरोना संकटकाल में शादियों का दौर जारी है, ऐसे में आए दिन दुल्हा-दुल्हन के कोरोना पॉजिटिव निकलने की खबरें सुर्खियां बन रही है। अब यूपी के कानपुर से मामला सामने आया है , जहां शादी के दूसरे दिन दुल्हा कोरोना पॉजिटिया पाया गया। जैसे ही यह दोनों पक्षों को लगी हड़कंप मच गया। दुल्हन समेत परिवार के 11 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है।वही पूरे परिवार और बारातियों में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला ककवन थाना क्षेत्र के विषधन गांव से जुड़ा है। यहां दिल्ली से लौटे प्रवासी कामगार का विवाह हुए एक दिन भी नहीं बीता और युवक का सैम्पल कोविड-19 पाजिटिव निकल आया, जिससे आसपास के रिश्तेदारों सहित बारात मे गए लोगो में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित दूल्हे को कोविड अस्पताल में भर्ती किया है। दुल्हन समेत 11 लोगों को क्वारंटीन सेंटर में भेजा है।

ककवन सीएचसी के डॉक्टरों ने लोगों का कहना है कि शादी में सामाजिक दूरी नियम का पालन नहीं हुआ था। सीएचसी प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि युवक दिल्ली से 14 जून को गांव लौटा था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews