किस ऐप पर डालता था राज कुंद्रा अपनी अश्लील फिल्में, अरबों की कमाई

किस ऐप पर डालता था राज कुंद्रा अपनी अश्लील फिल्में, अरबों की कमाई

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) द्वारा अश्लील फिल्मों का कारोबार जिस ऐप के माध्यम से संचालित किया जाता था उसके बारे में नए खुलासे हो रहे हैं। विदेश मे बनाए गए इस ऐप के माध्यम से राज कुंद्रा ने करोड़ों रुपए की कमाई की। सूत्रों की मानें तो पोर्न फिल्म व्यवसाय में राज कुंद्रा ने करोड़ों रुपए का निवेश किया है।

नरोत्तम का राहुल पर तंज, “फोन टेप हुआ होता तो पता चल जाता वे अचानक कहां गायब हो जाते हैं”

भारत में प्रतिबंधित होने के कारण पोर्न फिल्मों को राज कुंद्रा हॉटशॉट्स (Hotshots) नामक ऐप पर अपलोड करता था। जांच के बाद यह खुलासा हुआ है कि केनरिन नाम की कंपनी वी ट्रांसफर प्लेटफार्म और हॉटशॉट्स नाम का ऐप इन पूरी प्रक्रिया में इस्तेमाल होते थे। भारतीय कानून से बचे रहने के लिए राज कुंद्रा ने ब्रिटेन में निवास कर रहे अपने भाई के साथ केनरिन नामक कंपनी बनाई ताकि भारत के साइबर लॉ से बचा जा सके। अश्लील फिल्मों को बाकायदा मुंबई में मडगांव स्थित बंगले में शूट किया जा रहा था और उसके बाद उन्हें वी ट्रांसफर के जरिए केनरिन में भेजा जाता था। इन वीडियो को हॉटशॉट के साथ पेड सब्सक्रिप्शन पर भेजने का अनुबंध किया गया था।

यह भी खुलासा हुआ है कि जिस हॉटशॉट ऐप का नाम सामने आ रहा है उसे राज कुंद्रा के भाई की कंपनी केनरिन लिमिटेड ने ही तैयार किया है। गूगल प्ले पर यह एप्लीकेशन उपलब्ध नहीं है लेकिन एपीके फाइल की मदद से फोन में इंस्टॉल किया जा सकता है जिसका साइज 42 एमबी है। व्हाट्सएप ऐप का पूरा नाम हॉटशॉट्स डिजिटल एंटरटेनमेंट है। भारत के 10 लाख से ज्यादा यूजर इस एप्लीकेशन पर मौजूद हैं। इस एप्लीकेशन में पोर्न वेब सीरीज से लेकर पोर्न मूवी तक दिखाई जाती हैं और इस पर एक्सक्लूसिव कंटेंट, लाइव शो, हॉट शॉट लाइव जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews