Operation Sindoor : कांग्रेस ने की प्रशंसा, अध्यक्ष खड़गे बोले- जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम

नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा हमें हमारी सेनाओं पर गर्व है, कांग्रेस उन्हें पूरा समर्थन और प्यार देती है, हम उनके साथ है पूरा देश उनके साथ है।
Mallikarjun Kharge

Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने पहलगाम हमले का बदला लेते हुए बीती रात पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है, भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में बने 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया, पूरा देश इस जवाबी हमले से खुश है, कुछ विपक्षी नेता और विघ्न संतोषी लोग अभी भी सवाल कर रहे हैं लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसपर ख़ुशी जताई है

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस ने वर्किंग कमेटी की बैठक की और देश के हालातों की चर्चा की, CWC की बैठक में अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे।

भारतीय सशस्त्र बलों पर हम गर्व करते हैं : मल्लिकार्जुन 

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बात की उन्होंने कहा- “हमारे भारतीय सशस्त्र बलों पर हम गर्व करते हैं, जिन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और PoK के आतंकी ठिकानों पर साहसिक कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया है। हम अपने जांबाज सैनिकों के साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रभक्ति को सलाम करते हैं।

आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई में कांग्रेस का हमेशा समर्थन 

उन्होंने कहा- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने साफ तौर पर सशस्त्र बलों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े होकर सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ हर निर्णायक कार्रवाई का समर्थन किया था। पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर से उत्पन्न होने वाले आतंकवाद के सभी रूपों के विरुद्ध भारत की राष्ट्रीय नीति स्पष्ट और अडिग है। महान भारत देश की राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए सभी स्तर पर एकजुटता की सर्वाधिक जरूरत है।

देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है कांग्रेस 

खड़गे ने कहा- कांग्रेस पार्टी देश के वीर जवानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इतिहास गवाह है कि हमारे नायकों ने हमेशा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत दी है। ये बात देश और दुनिया को मालूम है। हम हमारे सैनिकों को देश की रक्षा, एकता और आजादी को महफूज रखने के लिए पूरा समर्थन दे रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews