अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का AAP सहित विपक्ष ने किया स्वागत, SC का शुक्रिया कहा, PM Modi पर साधा निशाना

मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा कि ये PMLA जैसे कानून में केंद्र की पूरी सरकार, उनकी पूरी मशीनरी एक मुख्यमंत्री को जेल में रखना चाह रही थी और ऐसे मामलों में जहाँ कई लोगों को महीनों महीनों जेल में रखा गया ऐसे में अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत 40 दिन में होना, मुझे लगता है ये चमत्कार से बड़ा कुछ है और ये सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से ऊपर वाले का इशारा है कि जो भारत में चल रहा है उसमें बदलाव आना जरूरी है
Arvind Kejriwal

AAP, Congress target PM Modi : दिल्ली शराब नीति घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त 1 जून तक अंतरिम जमानत दे दी, सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का आम आदमी पार्टी सहित कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेताओं ने स्वागत किया है, इसे सत्य की जीत बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर निशाना साध रहे हैं।

मंत्री गोपाल राय बोले- देश,संविधान,लोकतंत्र से मुहब्बत करने वालों के दिल में उम्मीद की नई किरण जगाई SC ने

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आम आदमी के तीन मंत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस की और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सत्य की विजय बताया, मंत्री गोपाल राय ने कहा- तीन बार के चुने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार से भाजपा सरकार ने वंचित किया था आज सर्वोच्च न्यायालय ने देश से मुहब्बत करने वाले, संविधान से मुहब्बत करने वाले और लोकतंत्र से मुहब्बत करने वालों के दिलों में एक उम्मीद की किरण जगाई है हम दिल्ली के लोगों की तरफ से सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करना चाहते हैं, अंतरिम बेल देकर उजाले की रौशनी दी है, ये सत्य की जीत है।

मंत्री आतिशी ने कहा – तानाशाह सरका रको अब ख़त्म करने का समय आ गया है 

मंत्री आतिशी ने कहा कि इस फैसले से केवल केजरीवाल को अंतरिम जमानत नहीं मिली सत्य की, लोकतंत्र की संविधान की विजय हुई है, उन्होंने कहा कि इस देश में जब जब संविधान खतरे में आया लोकतंत्र खतरे में आया, तब तब सुप्रीम कोर्ट सामने आया है, आतिशी बोलीं कि चुनाव प्रचार में आने के लिए अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने जो जमानत दी है उससे लोकतंत्र की रक्षा होगी, इस देश में एक तानाशाह सरकार है जो लोकतंत्र, संविधान को ख़त्म करने की कोशिश कर रही है लेकिन उसका अंत होगा, 2024 के चुनाव में वोट की ताकत से इस तानाशही की खत्म करना है।

मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसे बजरंगबली का चमत्कार बताया, बोले – ये असाधारण बात  

मंत्री सौरभ भरद्वाज ने कहा कि ये PMLA जैसे कानून में केंद्र की पूरी सरकार, उनकी पूरी मशीनरी एक मुख्यमंत्री को जेल में रखना चाह रही थी और ऐसे मामलों में जहाँ कई लोगों को महीनों महीनों जेल में रखा गया ऐसे में अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत 40 दिन में होना, मुझे लगता है ये चमत्कार से बड़ा कुछ है और ये सुप्रीम कोर्ट के माध्यम से ऊपर वाले का इशारा है कि जो भारत में चल रहा है उसमें बदलाव आना जरूरी है, उन्होंने कहा कि मुझे लगता कि ये बजरंगबली के भक्त अरविंद केजरीवाल को हनुमान जी का आशीर्वाद है इसका बड़ा मकसद है ये  कोई साधारण बात नहीं हैं वे एक बड़े मकसद के लिए बाहर आ रहे हैं।

पवन खेड़ा ने लिखा- आत्म चिंतन करें पीएम मोदी, विपक्ष ने किया फैसले का स्वागत  

उधर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा में भी X पर लिखा –  सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को राहत मिली है, हम इस निर्णय का स्वागत करते हैं। 4 जून के बाद नरेंद्र मोदी जी को समय मिलेगा कि वह आत्मचिंतन करें, कि वह किस तरह की राजनीति करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को भी जल्दी ही न्याय मिलेगा। इसी तरह हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव, आदित्य ठाकरे, कन्हैया कुमार सहित अन्य विपशी नेताओं ने भी अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का स्वागत किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews