पेड न्यूज न्यूज न केवल सरकार के लिए बल्कि समाचार मीडिया के लिए भी बढ़ा रही चिंताएं, DNPA कॉन्क्लेव में बोले अनुराग ठाकुर

पेड न्यूज न्यूज न केवल सरकार के लिए बल्कि समाचार मीडिया के लिए भी बढ़ा रही चिंताएं, DNPA कॉन्क्लेव में बोले अनुराग ठाकुर

Anurag Thakur in DNPA Conclave: स्टोरीबोर्ड18 DNPA कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2024 के मौके पर अनुराग ठाकुर ने यह राय दी है, की मीडिया कि विश्वसनीयता ही सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें सुधार के लिए चुनौतियों का सामना कर रहा है मीडिया। दरअसल स्टोरीबोर्ड18 DNPA कॉन्क्लेव और अवार्ड्स 2024 के दौरान केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडिया प्लैटफॉर्म्स को लेकर एक बड़ी बात कही है।

मंत्री ने कहा है की, “फेक न्यूज, पेड न्यूज, और क्लिकबैट न्यूज न केवल सरकार के लिए बल्कि देश में विश्वसनीय समाचार मीडिया के लिए भी चिंताएं बढ़ा रही हैं।” उन्होंने इस बात को गंभीरता से लेकर बताया कि विदेशी मीडिया संगठन भारत विरोधी पूर्वाग्रह के साथ काम कर रहे हैं, और इससे देश की छवि को बाधित किया जा रहा है।

मंत्री ने डिजिटल मीडिया के विकास में इसके महत्व पर भी ध्यान आकर्षित किया और कहा, “डिजिटल मीडिया ने देश को नए और तेज़ तरीके से समाचार और सूचना पहुंचाने में मदद की है। यह आगे बढ़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इसका योगदान आने वाले समय में भी बढ़ेगा।”

न्यूज प्लेटफॉर्म्स की जिम्मेदारी:

अनुराग ठाकुर ने विश्वसनीय न्यूज प्लेटफॉर्म्स को यह जिम्मेदारी देने की आवश्यकता बताई और कहा, “चुनौती केवल डिजिटल मीडिया क्षेत्र तक ही सीमित नहीं है; इसका विस्तार प्रिंट और टेलीविजन तक भी है।” इस दौरान उन्होंने सभी संस्थानों को विश्वसनीयता की जिम्मेदारी से संबंधित कार्रवाई करने का सुझाव दिया।

मीडिया को सहारा देने का आश्वासन:

मंत्री ने कहा कि सरकार तैयार है किसी भी सुझाए पॉलिसी चेंज पर विचार करने के लिए और सभी मीडिया संस्थानों को सहारा देने के लिए। वहीं इस दौरान उन्होंने सभी संस्थानों को सेल्फ रेगुलेशन की बढ़ती महत्वपूर्णता पर ध्यान केंद्रित करने को भी कहा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews