Parliament Budget Session 2023 : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से, जानें कब तक चलेगा, कितनी बैठकें होंगी

parliament corona update

Parliament Budget Session 2023 : संसद का बजट सत्र 31 जनवरी 2023 से शुरू होगा, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है, बजट सत्र 31 जनवरी से लेकर 6 अप्रैल 2023 तक चलेगा इस दौरान कुल 27 बैठकें होंगी, बजट सत्र में अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद  प्रस्ताव भी होगा।

14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा

31 जनवरी से शुरू हो रहा संसद का बजट सत्र 66 दिनों का होगा, बजट सत्र 2023 (Parliament Budget Session 2023) के दौरान 14 फरवरी से 12 मार्च तक अवकाश रहेगा, इसमें विभाग से संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकेंगी और अपने मंत्रालयों/विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकेंगी।

पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदन को संबोधित करेंगी

परम्परानुसार बजट सत्र की शुरुआत लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र (Parliament Budget Session 2023) से होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदन को पहली बार संबोधित करेंगी।

1 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट

उधर माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2023 को केंद्रीय बजट पेश करेंगी, बजट को लेकर लोगों को काफी उम्मीद है सैलरीड क्लास एक बार फिर आयकर छूट सीमा में कटौती की उम्मीद लगाए बैठा है, जबकि कारोबारी  जीएसटी सहित अन्य तरह के टैक्स में छूट की उम्मीद कर रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews