शोर शराबे, हंगामे की भेंट चढ़ा बजट सत्र का पहला चरण, संसद की कार्यवाही 9 मार्च तक स्थगित

विपक्ष ने आज लोकसभा में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया, शोरशराबे के बीच पीठासीन सभापति संध्या राय ने लोकसभा की कार्यवाही नौ मार्च तक स्थगित कर दिया।
Parliament House

Parliament House

संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आखिरी दिन था। आज भी सदन की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने शोरशराबा किया और हंगामा किया जिसके चलते लोकसभा शुरू होने के कुछ समय बाद ही कार्यवाही स्थगित कर दी गई उसके बाद फिर सदन शुरू होने कुछ देर बाद 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया, उधर राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद राज्यसभा की कार्यवाही को भी 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब दूसरे फेज की कार्यवाही 9 मार्च से शुरू होगी, जो 2 अप्रैल तक चलेगी।

इस बार का बजट सत्र पूरी तरह हंगामे के भेंट चढ़ गया, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री मोदी सहित उनकी सरकार पर पूरी तरह हावी रहे, उनके नेतृत्व में विपक्षी सांसदों ने सदन के अन्दर और सदन के बाहर सरकार पर जबरदस्त हमला किया, बजट पेश होने के बाद से विपक्ष ने आक्रामक तेवर अपनाये रखे , सदन के अन्दर राहुल गांधी सरकार को घेरते दिखाई दिए वहीं मकर द्वार पर विपक्ष के सांसद धरना प्रदर्शन करते दिखाई दिए।

राहुल गांधी सरकार पर रहे हमलावर 

इस बार संसद में राहुल गांधी ने पहले पूर्व सेना अध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर सरकार को घेरा उन्होंने चीन के मुद्दे पर नरवणे और पीएम के बीच हुए संवाद पर सवाल उठाये और प्रधानमंत्री मोदी पर हमला किया, राहुल गांधी ने अमेरिका एक साथ ही ट्रेड डील पर भी सवाल उठाये और अमेरिका के सामने सरेंडर करने के आरोप लगाए, राहुल गांधी ने एपस्टिन फ़ाइल को लेकर भी जबरदस्त हमला बोला।

हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग पर हंगामा 

28 फरवरी से शुरू हुए बजट सत्र के पहले चरण का आज अंतिम दिन था, आज भी सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया, एपस्टिन फ़ाइल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी नाम आने पर विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया जिसके कारण प्रश्नकाल नहीं चल सका और सदन की बैठक स्थगित कर दी गई,  सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक कागजात सदन के पटल पर रखवाए और फिर 12 बजकर छह मिनट पर सभा की बैठक नौ मार्च तक 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

9 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा दूसरा चरण 

उधर राज्यसभा में भी आज कुछ विशेष नहीं हो सका, लोकसभा के बाद राज्यभा की कार्यवाही भी 9 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। दोनों सदनों में विरोध-प्रदर्शन के बीच बजट सत्र का पहला चरण पूरा हो गया। अब दूसरा चरण 9 मार्च की सुबह 11 बजे शुरू होगा जो 2 अप्रैल तक चलेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews