
Parliament House
लोकसभा में आज एक बार फिर विपक्ष ने हंगामा किया, स्पीकर ओम बिरला ने अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला को देश का गौरव बताते हुए सभी सदस्यों से सदन में विशेष चर्चा में भाग लेने का अनुरोध किया l लेकिन विपक्ष ने अपनी तय रणनीति के तहत हंगामा जारी रखा, शोरशराबे की बीच सदन की कार्यवाही को कल मंगलवार 19 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया, भारत के गौरव से जुड़े विषय पर भी विपक्ष के हंगामे पर भाजपा ने पलटवार किया है
मध्य प्रदेश के खजुराहो से भाजपा सांसद वीडी शर्मा ने विपक्ष लगातार सदन में हंगामा कर रहा है, वो सदन को बाधित कर रहा है, चेयर से उन्हें निर्देश मिलने के बाद भी स्पीकर के अनुरोध के बावजूद विपक्ष अपनी भूमिका का सही तरह से नहीं निभा रहा, आज विपक्ष के सांसदों ने फिर सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने का प्रयास किया जिसपर उन्हें चेतावनी भी दी गई।
शुभांशु शुक्ला का राजनीति से क्या लेना देना: वीडी
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा विपक्ष के लोग जिस तरह की भूमिका निभा रहे है देश का नुकसान करना चाहते है ये गंभीर बात है , उन्होंने कहा जब सदन में सुभांशु शुक्ला पर कर रहा है क्योंकि वो देश का गौरव है लेकिन लेकिन विपक्ष इसका भी समर्थन नहीं कर रहा , भाजपा सांसद ने कहा शुभांशु शुक्ला का राजनीति से क्या लेना देना ? वीडी ने कहा विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रहा है ये दुर्भाग्यजनक है।
विपक्ष का हंगामा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण:राजनाथ
उधर राजनाथ सिंह ने भी विपक्ष के व्यवहार की कड़ी आलोचना की है, X पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा- आज लोकसभा में भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन और ISRO मिशन के पायलट शुभांशु शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) यात्रा और उसके बाद की वापसी पर विशेष चर्चा के दौरान जिस तरह से विपक्ष ने सदन में हंगामा किया और सदन को चलने नहीं दिया, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
व्यवहार आज बेहद निराशाजनक
यह चर्चा “भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम और विकसित भारत 2047 में इसकी भूमिका” विषय पर थी जो राष्ट्रीय उपलब्धि और देश के सम्मान, स्वाभिमान और भविष्य की वैज्ञानिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की संभावनाओं से जुड़ी हुई है। इसमें जिस प्रकार से विपक्ष ने बाधा डाली, उनका व्यवहार आज बेहद निराशाजनक रहा है।
विपक्ष आलोचना व सुझाव दे सकता था
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अंतरिक्ष में विकास की जिन नयी ऊंचाइयों पर पहुँच रहा है, वह अभूतपूर्व है। विपक्ष चर्चा में भाग लेकर भारत के अंतिरिक्ष कार्यक्रम की रचनात्मक समीक्षा, आलोचना व सुझाव दे सकता था, अंतरिक्ष जैसे विषय जो भारत की वैज्ञानिक और सामरिक दृष्टि से 21 वीं सदी के भविष्य में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, कम से कम उन्हें दलगत राजनीति से ऊपर रखना चाहिए।
लोकसभा अध्यक्ष @ombirlakota ने सदन की ओर से भारतीय वायु सेना के परीक्षण पायलट ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को हार्दिक बधाई दी, जिन्होंने एक्सिओम मिशन-4 के तहत अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले पहले भारतीय बनकर इतिहास रच दिया।@isro @DrJitendraSingh pic.twitter.com/5MfCnlRQ5l
— SansadTV (@sansad_tv) August 18, 2025
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष द्वारा हंगामे पर भाजपा सांसद वी.डी. शर्मा ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष ने आज बहुत गंभीरता के साथ विपक्ष के सांसदों को कहा है कि आप जिस तरह संपत्ति को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं, ये ठीक नहीं है। विपक्ष के लोग इस तरह की भूमिका निभा रहे हैं, ये लोग पूरे… pic.twitter.com/G6LOVrwyFC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 18, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

