PM मोदी के खिलाफ नारों पर संसद में हंगामा: भाजपा की कांग्रेस से माफी की मांग, प्रियंका गांधी ने आरोपों को नकारा, कहा “मंच से ऐसा कुछ नहीं कहा गया”

प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक नारों को लेकर सोमवार को संसद में राजनीतिक टकराव तेज हो गया। भाजपा ने इस मुद्दे को लोकसभा और राज्यसभा में उठाते हुए कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग की और इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कहा कि किसी भी सभ्य देश में इस तरह किसी की बातें दुखी और चिंतित करने वाली है।
Congress Rally Delhi

Priyanka Gandhi

बीजेपी सांसदों ने सोमवार को दोनों सदन में कांग्रेस की रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए कथित आपत्तिजनक नारों का मामला उठाया और माफी की मांग की। इसे लेकर जेपी नड्डा तथा संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। इस मामले पर बीजेपी और कांग्रेस नेता अब आमने-सामने आ गए हैं।

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि किसी भी सभ्य देश में इस तरह किसी के मरने की बद्दुआ करना बहुत आपत्तिजनक है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से एक दूसरे का विरोध होने एक दूसरे का दुश्मन होना नहीं होता है और ये घटना दुखी करने वाली है। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि उनके कार्यक्रम में मंच पर ऐसा कुछ नहीं हुआ और उन्हें नहीं मालूम कि ये सब किसने किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी मुद्दे को उठाने का कोई औचित्य नहीं है और बीजेपी सदन चलने ही नहीं देना चाहती है।

बीजेपी ने की कांग्रेस से माफी की मांग  

रविवार को दिल्ली में कांग्रेस की ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लगाए गए कथित आपत्तिजनक नारों का मामला सोमवार को लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में गूंजा। भाजपा ने कांग्रेस से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के खिलाफ बताया। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि रैली में प्रधानमंत्री के खिलाफ जिस तरह के नारे लगाए गए, वे न सिर्फ आपत्तिजनक हैं बल्कि संवैधानिक पद की गरिमा के भी खिलाफ हैं। दोनों नेताओं ने कांग्रेस से स्पष्ट और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

कंगना रनौत ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि किसी भी सभ्य देश में किसी व्यक्ति के मरने की बद्दुआ देना बेहद आपत्तिजनक है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि राजनीतिक विरोध को दुश्मनी में बदला जाए। कंगना रनौत ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति समाज और लोकतंत्र दोनों के लिए घातक है।

प्रियंका गांधी ने आरोपों को बेबुनियाद बताया

वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने भाजपा के आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम के मंच से इस तरह का कोई नारा नहीं लगाया गया और उन्हें यह भी नहीं मालूम कि भीड़ में यह सब किसने कहा। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा बिना वजह इस बात को तूल दे रही है और इसका उद्देश्य संसद की कार्यवाही को बाधित करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदूषण सहित कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की मांग की थी लेकिन सरकार खुद सेशन डिस्टर्ब कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews