Pathan Controversy : RTI एक्टिविस्ट ने की मानवाधिकार आयोग में शिकायत, कहा ‘बिकिनी का रंग चिश्ती’

Pathan Controversy : RTI एक्टिविस्ट ने की मानवाधिकार आयोग में शिकायत, कहा ‘बिकिनी का रंग चिश्ती’

Pathan Film Controversy : फिल्म पठान को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। मध्यप्रदेश में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) द्वारा इसपर आपत्ति जताई गई थी और फिर देशभर में कई हिंदू संगठन फिल्म के गीत ‘बेशर्म रंग’ के विरोध में सामने आ गए। दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग (deepika padukone bikini color) और उसके पिक्चराइजेशन को लेकर कई संगठनों ने कड़ा विरोध किया और फिल्म को बैन करने की मांग की है। इसी बीच मामले में नया मोड़ आ गया है जब आरटीआई एक्टिविस्ट दानिश खान ने इसकी शिकायत मानवाधिकार आयोग में कर दी है।

आरटीआई एक्टिविस्ट ने बताया बिकिनी का रंग चिश्ती 

दानिश खान (RTI activist Danish Khan) का कहना है कि जिसे लोग भगवा रंग बता रहे हैं वो मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत महत्व रखता है और उनके लिए वो चिश्ती रंग है। NHRC यानी मानवाधिकार आयोग को की गई शिकायत में आरटीआई एक्टिविस्ट ने मांग की है कि फिल्म से ये गीत हटाया जाए। उन्होने इस गाने को हिंदू मुस्लिम एकता की भावनाओं को आहत करने वाला बताया है और कहा है कि इसमें पहनी गई बिकिनी का रंग मुस्लिम समुदाय के लिए भी बहुत अहम है। इस दृश्य में दीपिका पादुकोण ने भगवा रंग की बिकिनी पहनी है और इसे लेकर अब बवाल मच गया है।

हिंदू संगठनों ने किया कड़ा विरोध

बता दें कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दीपिका पादुकोण द्वारा पहने गए कपड़ों के रंग को आपत्तिजनक बताते हुए इसे दूषित मानसिकता करार दिया था। उन्होने फिल्म निर्माता निर्देशक से इस गाने और सीन को हटाने की मांग की थी और कहा था कि ऐसा न होने पर फिल्म मध्यप्रदेश में बैन भी की जा सकती है। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद सहित कई हिंदू संगठन इसके खिलाफ सामने आ चुके हैं और फिल्म के बायकॉट की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं, मध्यप्रदेश में तो ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के चेयरमैन औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने भी पठान फिल्म पर बैन की मांग कर डाली है। खुर्रम ने कहा कि पठान फिल्म में मजहब ए इस्लाम के कानून और उसूलों का मजाक उड़ाते हुए बेहूदगी, अश्लीलता और नंगापन दिखाया गया है। इसी के साथ उन्होने इसे इस्लाम को बदनाम करने की साजिश भी बताया। उन्होने हिंदुस्तान के तमाम मुसलमानों और मुसलमान नौजवानों से इस फिल्म को बहिष्कृत करने की मांग की है। इस मामले में एक नया मोड़ा आ गया है जब आरटीआई एक्टिविस्ट ने इस फिल्म को लेकर मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज कराते हुए इस रंग पर आपत्ति जताई है और कहा है कि ये रंग मुस्लिम समुदाय के लिए भी बेहद अहम है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews