पटना : दानापुर में बड़ा हादसा, पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी पिकअप वैन, अब तक 9 शव मिले

पटना : दानापुर में बड़ा हादसा, पीपा पुल से गंगा नदी में गिरी पिकअप वैन, अब तक 9 शव मिले

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना के हाहाकार के बीच बिहार की राजधानी पटना में भीषण हादसा हो गया। दानापुर के पीपा पुल से एक सवारी गाड़ी गंगा नदी में गिर गई। जानकारी के मुताबिक इस पिकअप वैन में 20 लोग सवार थे। अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं। प्रशासन की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और अन्य लोगों की तलाश जारी है।

यूपी में बीजेपी विधायक की कोरोना से मौत, सीएम ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

सवारी गाड़ी में सवार सभी लोग अकिलपुर के निवासी हैं और आपस में रिश्तेदार थे। ये लोग एक तिलक समारोह से लौट रहे थे। चश्मदीदों का कहना है कि दानापुल के पीपा पुल के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वो गंगा नदी में गिर गई। घटना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है वहीं परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से 9 शव निकाले गए हैं और बाकी की तलाश जारी है। लोगों का कहना है कि पीपा पुल गलत तरीके से बनाया गया है और चढ़ाई के कारण यहां से गाड़ियां अक्सर फिसल जाती हैं। घटना के बाद लोगों ने मौके पर हंगामा भी कर दिया। पुलिस प्रसाशन ने किसी तरह स्थिति को काबू में किया। फिलहाल रेस्क्यू जारी है और बाकी लोगों को तलाश किया जा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews