स्वास्थ्य विभाग का अजीबोगरीब आदेश, वैक्सीनेशन टारगेट पूरा न करने पर स्वास्थ्यकर्मी का ट्रांसफर

New Transfer Policy

कोरिया, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने अजीबोगरीब कार्रवाई करते हुए वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा न करने पर एक स्वास्थ्यकर्मी का तबादला कर दिया है। प्रदेश में शायद इस तरह का ये पहला मामला होगा, जहां वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा न करने पर किसी का ट्रांसफर किया गया हो।

वन विभाग ने महिला पुलिस थाने पर रखे डंप रेत को किया जब्त, ठेकेदार सहित कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

आदेश के तहत आर.एच.ओ. प्रिया सिंह का तबादला कर दिया गया है। वो अब तक उप स्वास्थ्य केन्द्र नौगई (सोनहत) में पदस्थ थीं और ट्रांसफर के बाद उन्हें उप स्वास्थ्य केन्द्र ताराबहरा (मनेन्द्रगढ़) भेजा गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत की शिकायत पर ये कार्यवाही की गई है जिसमें कोरिया कलेक्टर द्वारा कर्मचारी को अन्यत्र कार्यादेश किये जाने को निर्देशित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरिया द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सोनहत, जिला कोरिया छत्तीसगढ़ द्वारा कोविड-19 टीकाकरण श्रीमती प्रिया सिंह, आर.एच.ओ. (महिला), उप स्वास्थ्य केन्द्र नौगई (सोनहत), द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुरूप पूर्ण नहीं किये जाने संबंधी शिकायत की गई है। जिस पर कलेक्टर महोदय कोरिया द्वारा कर्मचारी को अन्यत्र कार्यादेश किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर महोदय द्वारा दिये गये निर्देश के परिपालन में प्रिय सिंह, आर.एच.ओ.(महिला) को उप स्वास्थ्य केन्द्र ताराबहरा (मनेन्द्रगढ़) जिला कोरिया में आगामी आदेश तक कार्य करने हेतु आदेशित किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews