लोकसभा में बोले पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी, भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन की कोई कमी नहीं

केंद्रीय मंत्री ने कहा रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। कई मामलों में वे 100% से भी अधिक क्षमता पर चल रही हैं। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एटीएफ या ईंधन तेल की कोई कमी नहीं है।
Hardeep Puri Lok Sabha proceedings

Hardeep Puri Lok Sabha proceedings

ईरान इजरायल युद्ध के चलते गैस और अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत की ख़बरों के बीच सरकार ने देश के लोगों से पैनिक नहीं होने की अपील की है, सरकार ने कहा है देश में पेट्रोलियम पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता है और संकट को देखते हुए वैकल्पिक उपायों पर काम शुरू कर दिया गया है।

देश में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के सरकार के कदमों के बारे में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज गुरुवार को लोकसभा में जानकारी दी, उन्होंने बताया कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है।

भारत अपनी जरुरत का 60% LPG कतर, यूएई, सऊदी अरब और कुवैत जैसी खाड़ी देशों से आयात करता था, 40% का घरेलू उत्पादन होता था, आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए आयात का दायरा अमेरिका, रूस, नॉर्वे, कनाडा और अल्जीरिया तक बढ़ाया गया है, सरकार ने सभी रिफाइनरियों को अपनी C3 (प्रोपेन/प्रोपिलीन) और C4 (ब्यूटेन/ब्यूटीन) हाइड्रोकार्बन धाराओं (streams) के संपूर्ण आउटपुट को एलपीजी उत्पादन की ओर मोड़ने का निर्देश दिया है।

भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित

पेट्रोलियम मंत्री ने कहा आधुनिक ऊर्जा इतिहास में दुनिया ने कभी इस तरह के संकट का सामना नहीं किया है लेकिन  भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति की स्थिति सुरक्षित है और सुरक्षित मात्रा होर्मुज जलडमरूमध्य से मिलने वाली आपूर्ति से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि यह स्थिति वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद गंभीर मानी जा रही है। मंत्री ने कहा मोदी सरकार की प्राथमिकता यह है कि भारत के 33 करोड़ परिवारों की रसोई में किसी भी प्रकार की कमी न हो।

होर्मुज से मात्र 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई

मंत्री ने बताया कि होर्मुज से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है, 40 प्रतिशत कच्चा तेल दूसरे देश से आ रहा है। उन्संहोंने बताया कि संकट से पहले भारत के कच्चे तेल के आयात का लगभग 45% होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग से होकर गुजरता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनयिक प्रयासों और सद्भावना के बदौलत भारत ने उतनी मात्रा में कच्चा तेल सुरक्षित कर लिया है जो बाधित होर्मुज जलडमरूमध्य से उसी अवधि में मिलने वाली आपूर्ति से कहीं अधिक है।

गैस सिलेंडर को लेकर पैनिक होने की जरुरत नहीं 

केंद्रीय मंत्री ने कहा रिफाइनरियां अपनी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। कई मामलों में वे 100% से भी अधिक क्षमता पर चल रही हैं। पेट्रोल, डीजल, केरोसिन, एटीएफ या ईंधन तेल की कोई कमी नहीं है। पेट्रोल, डीजल, विमानन ईंधन, टरबाइन ईंधन, केरोसिन और ईंधन तेल की उपलब्धता पूरी तरह से सुनिश्चित है। मंत्री ने कहा गैस की किल्लत को लेकर चल रही अफवाहों पर ध्यान ना दें,  सीएनजी की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है। गैस सिलेंडर को लेकर किसी भी तरह से पैनिक होने की जरूरत नहीं है, पैनिक होने की वजह से डिमांड बढ़ी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews