मंदिर की छत पर मिला मांस का टुकड़ा, हंगामे के बाद 2 लोगों पर हुई FIR

मंदिर की छत पर मिला मांस का टुकड़ा, हंगामे के बाद 2 लोगों पर हुई FIR

मुरादाबाद, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद (Moradabad) से एक निंदनीय और हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक मंदिर के अंदर मांस पड़ा हुआ मिला है। घटना सामने आते ही मौके पर लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया और पुलिस को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालनी पड़ी।

घटना उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में स्थित चामुंडा मंदिर की है। मंदिर की छत पर मिले मांस के टुकड़े को देखकर वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ कर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Must Read- अंधे कत्ल का पर्दाफाश, इलाज करने के बहाने किया महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर कर दी थी हत्या

घटना की सूचना लगते ही इसे अंजाम देने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए वहां लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया था। इसी को देखते हुए एसपी सिटी और एडीएम सिटी वहां पहुंचे और शिकायत दर्ज करते हुए लोगों को शांत रहने की समझाइश दी। मौजूद लोगों का कहना है कि मंदिर के पास में ही रहने वाले दो युवकों ने यह हरकत की है। जिसके चलते दोनों ही आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के समझाने के बाद भी वहां मौजूद भीड़ आक्रोशित थी, लेकिन बाद में शांतिपूर्ण माहौल में मंदिर में आरती हुई। पुलिस ने जनता को दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews