लखनऊ में पिटबुल डॉग ने युवक पर किया हमला, बचाने आई मां भी हुई घायल

लखनऊ में पिटबुल डॉग ने युवक पर किया हमला, बचाने आई मां भी हुई घायल

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के गोमती नगर के विराम खंड इलाके में एक पिटबुल डॉग ने युवक पर हमला कर दिया। पार्क में टहलते समय यह घटना हुई है और युवक घायल हो गया है। अपने बेटे को बचाने के लिए जा रही मां भी फिसलकर गिरने से चोटिल हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया गया।

गोमती नगर के विरामखंड 2 में रहने वाले प्रांचल मिश्रा और उनकी मां रात को पार्क में चहलकदमी कर रहे थे। वहां पर दो युवक भी थे जो अपने साथ अपना पालतू कुत्ता टहला रहे थे। अचानक ही डॉगी ने रस्सी छुड़ाई और प्रांचल पर लपक गया। मां बेटे को बचाने के लिए दौड़ रही थी तो अचानक ही फिसलकर गिर गई और कुत्ते ने उनके हाथ पर काट लिया। घटना के बाद कुत्ते को टहला रहे दोनों युवक भाग गए।

Must Read- Pitru Paksha : पितरों की नाराजगी घर और परिजनों के लिए पड़ सकती है भारी, इन आसान उपायों से करें खुश

सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज करने के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई। मौके पर ना ही कुत्ता मिला है और ना ही मालिक, जिसके बाद गोमती नगर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी गई है।

लखनऊ में इससे पहले भी कृष्णा नगर में एक युवक पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया था। युवक गंभीर घायल हो गया था और उसे 2 दिन तक अस्पताल में भर्ती रखा गया था। इसके पहले जुलाई में एक पिटबुल कुत्ते के काटने की वजह से 80 साल की महिला की मौत हो गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews