PM Kisan : सोमवार को मिलेगा 9.7 करोड़ किसानों को तोहफा, पीएम जारी करेंगे 19वीं किस्त, आपके खाते में 2000 आएँगे या नहीं, ऐसे करें चेक

यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
pm kisan yojana

PM Kisan Yojana 19th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म होने वाला है। सोमवार 24 फरवरी 2025 को पीएम नरेन्द्र मोदी बिहार के भागलपुर ज़िले से 19वीं किस्त के 2-2 हजार जारी करेंगे।इसके अंतर्गत 9.7 करोड़ किसानों के खाते में 21,000 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि जारी की जाएगी।

ध्यान रहे 19वीं किस्त के पैसे केवल उन्हीं किसानों को जिन्होंने ई केवाईसी ,मोबाईल आधार से लिंक, भू-सत्यापन करवा लिया है।इसके साथ ही बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन है। अगर किसी किसान के आवेदन फॉर्म में कोई गलती है जैसे, नाम में, आधार संख्या में आदि। ऐसे में किस्त अटक सकती है, इसलिए इन गलतियों को समय रहते ठीक करवा लेंं।

PM KISAN : 19वीं किस्त के लिए ये 4 बड़े डॉक्यूमेंट अनिवार्य

  • ईकेवायसी : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाकर“ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना के बारें में प्रमुख बातें

  • पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है।
  • यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।
  • पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है।
  • पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

पीएम किसान योजना के लिए पात्रता

  • भारतीय नागरिक होना चाहिए।
  • छोटे या सीमांत किसान होना चाहिए।
  • खेती योग्य भूमि का मालिक होना चाहिए।
  • ऐसे सेवानिवृत्त न हों जो कम से कम ₹10,000 मासिक पेंशन प्राप्त करते हों।
  • आयकर दाता न हों।
  • संस्थागत भूमि धारक न हों।
  • ई-केवाईसी ।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • स्टेप 1. आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • स्टेप 2. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3. अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • स्टेप 4. अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5. अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
  • स्टेप 6. अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। अब नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 7. अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews