PM Kisan: करोड़ों किसानों का इंतजार कब होगा खत्म? कब मिलेंगे 21वीं किस्त के दो-दो हजार रुपए? जानें ताजा अपडेट

मोदी सरकार पीएम किसान योजना की अगली किस्त के दो दो हजार रुपये बैंक खाते में कब तक भेजने वाली है, आईए जानते हैं इससे जुड़ी ताजा अपडेट...
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9.70 करोड़ किसानों को सालाना 6,000 रूपए दिए जाते है । यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है। यह पैसा डीबीटी ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। अगस्त 2025 तक योजना की 20वीं किस्त के पैसे जारी कर दिए है।अब 21वीं किस्त का इंतजार है।आईए जानते है कि नियम के तहत अगली किस्त दिवाली से पहले जारी होगी या बाद में………

पीएम किसान योजना पर नया अपडेट

  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जिन किसानों ने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी या मालिकाना हक लिया या जिनके परिवार में एक से अधिक सदस्य जैसे पति-पत्नी या पेरेंट्स के साथ 18 साल से ऊपर के युवा या नाबालिग बच्चे एक ही समय में लाभ ले रहे हैं, उन्हें फिजिकल वेरीफिकेशन पूरा होने तक किस्त नहीं मिलेगी।
  • पीएम किसान योजना में पंजीकृत किसानों के लिए ईकेवाईसी (eKYC) जरूरी है।किसान ओटीपी बेस्ड ईकेवाईसी वेबसाइट पर और बायोमेट्रिक ईकेवाईसी अपने नजदीकी CSC सेंटर से पूरा कर सकते हैं। लाभार्थी अपनी पात्रता की स्थिति PM-Kisan वेबसाइट या मोबाइल ऐप के ‘Know Your Status (KYS)’ या Kisan eMitra चैटबोट के माध्यम से जांच लें।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में 4 महीने के हिसाब से देखें तो नवंबर में अगली किस्त का समय पूरा होगा, ऐसे में संभावना है कि दिवाली के बाद 21वीं किस्त जारी की जा सकती है। कयास तो ये भी लगाए जा रहे है कि बिहार विधानसभा चुनाव के चलते केन्द्र सरकार अक्टूबर में दिवाली के आसपास किस्त जारी कर सकती है, हालांकि अभी फाइनल डेट को लेकर कोई अधिकारिक बयान या अपडेट सामने नहीं आया है।

PM Kisan : 21वीं किस्त के लिए दस्तावेज जरूरी

  • किसान ई केवाईसी, भू-सत्यापन, फॉर्मर रजिस्ट्री और मोबाईल आधार से लिंक का काम कर लें अन्यथा पैसे अटक सकते है। इसके अलावा बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन कर लें ।
  • आवेदन फॉर्म में नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या गलत हो गई है तो सुधार कर लें अन्यथा किस्त के लाभ से वंचित हो सकते है। किसी भी प्रकर की समस्या आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

जानिए ऑनलाइन कैसे करें e-KYC

  • सबसे पहले PM kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद ‘Farmers Corner’ को सिलेक्ट करें।
  • इसके बाद e-KYC ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर एंटर करें और Get OTP ऑप्शन सिलेक्ट करें।
  • अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को एंटर करें और सबमिट करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।

https://pmkisan.gov.in/homenew.aspx

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews