PM KISAN : अबतक नहीं मिली है 21वीं किस्त? खाते में नहीं आए है 2000 रूपए, फटाफट पूरे करें ये काम, जल्द मिलेगा पैसा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को ₹6,000 की वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो 2,000 की तीन समान किस्तों में डीबीटी मोड के माध्यम से किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में जमा की जाती है।
pm kisan yojana

PM KISAN YOJANA : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 समान किस्तों में 2-2 हजार के रूप में दी जाती है।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है। 19 नवंबर को मोदी सरकार ने 9.70 करोड़ किसानों के खाते में 21वीं किस्त के 18,000 करोड़ रूपए जारी किए थे। अगर आपके खाते में अबतक 2000 रूपए नहीं आए है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान से स्टेप्स फॉलो करके आप वापस राशि पा सकते है। आईए जानते है आपसे कहां गलती हुई है और उसे कैसे सुधारा जा सकता है।

पीएम किसान योजना की किस्त अटकने के कारण

  • ई केवाईसी और भू-सत्यापन का काम पूरा ना होना।
  • मोबाईल आधार से लिंक का ना होना।
  • बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑफ होना ।
  • आवेदन फॉर्म में कोई गलती जैसे, नाम , पता, मोबाईल नंबर, आधार संख्या का गलत होना ।
  • अगर आप ये सभी काम पूरे कर लेते हैं, तो राज्य सरकार आपका नाम आगे क्लियर करके केंद्र सरकार को भेज देगी। इसके बाद भारत सरकार द्वारा आपकी किस्त जारी की जा सकती है।
  • पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते है।
  • हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

PM KISAN: फटाफट पूरे कर लें 5 काम

कैसे करें eKYC :

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं। किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
कैसे करें मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।

कैसे होगा भूमि सत्यापन:

निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।

कैसे करें बैंक सीडिंग:

किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

कैसे करें फॉर्मर रजिस्ट्री :

सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट http://www.upfr.agristack.gov.in पर जाएं। मोबाइल नंबर व आधार नंबर डालें और ओटीपी से वेरिफिकेशन करें। इसके बाद अपनी जमीन और बैंक अकाउंट की डिटेल दर्ज करें। जानकारी सबमिट करें और रजिस्ट्री नंबर प्राप्त करें।

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews