PM KISAN : फरवरी में किसानों को मिल सकती है 2 सौगातें, जारी होगी अगली किस्त! सम्मान निधि की राशि 6000 से बढ़कर होगी 12000? जानें अपडेट

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को सालाना 6,000 रुपये की राशि मिलती है। अभी तक मोदी सरकार ने योजना की 18 किस्तें जारी कर दी है और अब बजट से पहले 19वीं किस्त जारी होने की संभावन है।ध्यान रहे योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM KISAN YOJANA: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। फरवरी में पेश होने वाले बजट 2025-26 में किसान सम्मान निधि की राशि को बढ़ाने पर फैसला हो सकता है। इसके लिए संसदीय समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी की अध्यक्षता वाली स्टैंडिंग कमेटी ने मोदी सरकार को अपनी सिफारिशें सौंपी हैं।

किसान संगठनों ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सस्ता दीर्घकालिक ऋण उपलब्ध कराने, टैक्स कम करने और पीएम-किसान आय सहायता को दोगुना करने का आग्रह किया, ऐसे में संभावना है कि बजट में सम्मान निधि की राशि  4000 से 6000 तक बढाने पर विचार किया जा सकता है, अगर ऐसा होता है तो सालाना राशि 10000 या 12000 हो सकती है हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

वर्तमान में मिलते है 6000 सालाना, 12000 हो सकती है राशि?

पीेएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत किसानों को सालाना 6,000 मिलते है। हर 4 माह में 3 किस्तों में किसान को 2,000-2000 रुपये करके दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।अगर फरवरी 2025 में पेश होने वाले पूर्ण बजट 2025-26 में ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था (Rural and Agriculture Economy) को मजबूत करने मोदी सरकार इस राशि को बढ़ाने पर विचार करती है तो यह 6000 से बढ़कर 12000 हो जाएगी।इसका लाभ 9 करोड़ किसानों को मिलेगा।

फरवरी में आ सकती है PM Kisan की 19वीं किस्त

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है। अब तक मोदी सरकार ने 18 किस्तें जारी कर दी है ।संभावना है कि जनवरी अंत या फरवरी 2025 महीने के पहले सप्ताह में 19वीं किस्त के 2000 रुपए आ सकते है। इसका लाभ 9.30 करोड़ किसानों को मिलेगा।ध्यान रहे योजना से जुड़े किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। अधिक जानकारी के लिए किसान आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर नजर बनाए रखें।

PM KISAN : कैसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  • अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।
  • अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।

PM KISAN : ये दस्तावेज भी अनिवार्य

  • eKYC : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews