PM Kisan : किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 30 सितंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना अटक सकती है राशि, इस दिन खाते में आएंगे 15वीं किस्त के 2000!

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan 15 Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त से पहले किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अगर अब तक आपने ईकेवायसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो 30 सितंबर के पहले पूरी कर लें वरना किस्त अटक सकती है। इसके अलावा भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना भी अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे सत्यता की पूरी जांच हो सके।अगर किसान ये तीनों काम नहीं करते है तो अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

भूमि सत्यापन का काम करवाने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।इसके अलावा पंजीकरण के समय नाम, जेंडर, आधार नंबर, पते आदि की गलती न करें वरना आप अगली किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।  गलत तरीके से  आवेदन न करें, अन्यथा रद्द हो जाएगा ।अगर आप किस्त का लाभ चाहते हैं, तो आपको ध्यान रखना है कि आवेदन फॉर्म में किसी तरह की कोई गलती न करें। नाम अंग्रेजी में लिखें, जेंडर ठीक भरें और साथ ही आधार नंबर और बैंक खाता संख्या भी ठीक लिखें। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

कब खाते में आएंगे 15वीं किस्त के 2000-2000?

योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि अक्टूबर के अंत या फिर नवंबर के आगामी सप्ताह में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है , हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।किसान pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

ऐसे करें eKYC

  1. पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  5. ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

ऐसे चेक करें ताजा स्टेटस

  1. सबसे पहले पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. स्क्रीन पर फारमर्स कॉर्नर शो होगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  3. अब न्यू फारमर के ऑप्शन पर क्लिक कर के खुद को रजिस्टर करें।
  4. इसमें आपको रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन या अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  5. अपना आधार, मोबाइल नंबर भरें और अपना राज्य सिलेक्ट करें और गेट OTP पर क्लिक करें।
  6. ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको प्रोसेस फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  7. आपको बाकी जारी जानकारी दर्ज करनी होगी।अब आप आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आगे बढ़ें।
  8. अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सेव बटन पर क्लिक करना है।आपके आवेदन स्वीकार होने के बाद
  9. आपको एक मैसेज स्क्रीन पर शो होगा।
  10. यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान
  11. योजना के पात्र नहीं है।
    अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।

क्या है पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यह पैसा हर 4 महीनों में 2000-2000 रुपये के तौर पर 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में डीबीटी से भेजा जाता है। अबतक योजना की 14 किस्तें किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब 15वीं किस्त भेजनी की तैयारी है, इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार pmkisan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews