PM Kisan : किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 15वीं किस्त और eKYC पर ताजा अपडेट, जानिए कब खाते में आएंगे 2000-2000?

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan 15th Installment :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केन्द्र सरकार ने अगली किस्त के लिए  आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र और योग्य किसान अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है ।ध्यान रहे 15वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप किसी कारण ये नहीं करवाते हैं, तो आप 15वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं ।

क्या है पीएम किसान योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये आर्थिक मदद सालाना मुहैया कराई जाती है। यह पैसा 2000-2000 रुपये के रुपये में 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है। यह पैसा डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में भेजा जाता है। वही कोई समस्या या परेशानी आने पर लाभार्थी पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण दस्तावेज

इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।लाभार्थी अपनी पीएम किसान 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर अपडेट भी pmkisan.gov.in पर ले सकते हैं।

नवंबर तक अगली किस्त संभव

योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि अक्टूबर नवंबर में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है , हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।लाभार्थी 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर pmkisan.gov.in पर अपडेट ले सकते है।

ऐसे करें eKYC

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

ऐसे करें आवेदन

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर फारमर्स कॉर्नर शो होगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • अब न्यू फारमर के ऑप्शन पर क्लिक कर के खुद को रजिस्टर करें।
  • इसमें आपको रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन या अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • अब आप अपना आधार, मोबाइल नंबर भरें और अपना राज्य सिलेक्ट करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको प्रोसेस फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
  • इसके बाद आपको बाकी जारी जानकारी दर्ज करनी होगी।अब आप आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आगे बढ़ें।
  • अब आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सेव बटन पर क्लिक करना है।
  • आपके आवेदन स्वीकार होने के बाद आपको एक मैसेज स्क्रीन पर शो होगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews