
PM Kisan Yojana 14th Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने 14वी किस्त के 2000-2000 रुपये किसानों को खाते में जारी कर दिए है। अगर अबतक किसी लाभार्थी किसान के खाते में पैसा नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 14वीं किस्त की राशि कैसे मिलेगी, राशि अटकने की क्या वजह हो सकती है, साथ ही आगे क्या विकल्प है, इन तमाम सवालों के जवाब आपको नीचे मिल जाएंगे।
इन कारणों से अटक सकते है पैसे
- सबसे पहले आप अपने खाते को pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर चेक करें, कि आपके खाते में पैसा आया है या नहीं।
- पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करते वक्त बैंक खाता, आधार नंबर की जानकारी सही नहीं भरने की वजह भी आपके पैसे अटक जाते हैं।आपके द्वारा भरी गई जानकारियां सही हैं या नहीं, ये जानने के लिए साइट पर जरूर विजिट करे।
- आपने बैंक खाते की डिटेल्स, ईकेवायसी, भूमि सत्यापन आदि में तो कोई गलती नहीं की है।अगर आपने पीएम किसान योजना को लेकर ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग नहीं करवाई तो आपकी राशि अटकी रहेगी।
- योजना के तहत लाभ पाने के लिए किसानों को आवेदन देना होता है और ई-केवीआईसी कराना अनिवार्य होता है।उनका अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए।जिन किसानों का बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होगा, आधार से लिंक अकाउंट में DBT यानी डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर का विकल्प चालू होगा, ई-केवाईसी पूरा होगा, उनको 14वीं किस्त का पैसा मिलेगा।
- इसके लिए सबसे पहले इस योजना की वेबसाइट पर जाकर इन सभी प्रकियाओं को पूरा कर लें। ये प्रकियाएं पूरा होने के बाद राज्य सरकार आपका नाम क्लियर कर देगी और खाते में अगली किस्त के साथ सारा पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन कराते वक्त एड्रेस गलत लिखाने, बैंक अकाउंट नंबर गलत देना, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने या पीएम किसान खाते का ईकेवाईसी अब तक नहीं कराने पर पैसा आपके खाते में नहीं आया है।
PM Kisan: यहां चेक करें आपको पैसा मिलेगा या नहीं ?
- सबसे पहले पीएम किसान (PM Kisan) की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट पर दिए गए ‘Farmers Corner’ टैब पर क्लिक करें। - इसके बाद ‘Beneficiary Status’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- यहां नया पेज खुलेगा। इसके बाद अपना आधार नंबर, बैंक खाता संख्या या मोबाइल नंबर में से किसी एक का ऑप्शन चुनें।
- ऑप्शन चुनने के बाद डीटेल्स भरें।‘Get Data’ पर क्लिक करके किस्त का स्टेटस सामने आ जाएगा।यहां से पता चलेगा कि आपको पैसा मिला या नहीं।
- अपने डॉक्यूमेंट और जानकारियां यहां जांच लें। अगर कोई जानकारी गलत है, तो उसे ठीक कर लें। आवेदन किसी डॉक्युमेंट की वजह से रुका है तो वह डॉक्युमेंट भी ऑनलाइन अपलोड भी कर सकते हैं।
इन नंबरों पर करें संपर्क
- आप अगर पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, और अगर किसी कारण आपको 14वीं किस्त नहीं मिली है तो फिर ऐसे में आप टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है।
- आपकी किस्त क्यों नहीं आई है, क्या आपको अभी किस्त मिल सकती है आदि। ऐसे ही कई सवालों के जवाब और उचित मदद के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं।
- अगर आपको भी 14वीं किस्त नहीं मिली है, तो आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपको उचित मदद मिल सकती है।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

