PM Kisan :किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन खाते में आएंगे 14वीं किस्त के 2000! जल्द पूरा करें ये काम वरना अटकेगा पैसा, जानें अपडेट

farmers

PM Kisan 14th Installment Update : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों का अगली किस्त को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त सावन के महिने में कभी भी जारी हो सकती है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 15 जुलाई के बाद 14वीं किस्त के 2000-2000 रुपए किसानों के खाते में जारी किए जा सकते है। खास बात ये है कि हर बार की तरह   पीएम नरेन्द्र मोदी किसानों खातों में राशि भेजेंगे। हालांकि फाइनल तारीख को लेकर सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक पुष्टि नही की गई है।

जल्द अपडेट करें ये डिटेल्स, इन्हें मिलेगा राशि का लाभ

  1. दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yajana) केंद्र सरकार की एक बड़ी योजना है।इसके तहत योजना के पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये आर्थिक मदद दी जाती है। योजना के नियम के तहत पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच जारी होती है और दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच भेजी जाती है, वही तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है। यह पैसा लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजा जाता है, ऐसे में संभावना है कि 14वीं किस्त जुलाई के पहले दूसरे या तीसरे हफ्ते में कभी भी जारी हो सकती है।
  2. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी होना अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए किसानों के पास आधार कार्ड, बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।
  3. इसके साथ जमीन के दस्तावेज, निवास प्रमाण पत्र और जमीन का सत्यापन करवाना भी जरूरी है। इनमें से किसी भी डॉक्यूमेंट के ना होने पर पर किसान पीएम किसान योजना से वंचित रह सकता है।  आवेदन करते वक्त किसी भी जानकारी को भरने में छोटी सी चूक आपको 14वीं किस्त से वंचित रख सकती है।

जानिए कैसे करें eKYC

  1. सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट खुलने पर आपको स्क्रीन में फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प को चुनना होगा।
  3. ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  4. यहां अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।अब आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
  5. आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  6. अब ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें।
  7. इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।

ऐसे चेक करें स्टेटस पर क्या आ रहा मैसेज

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  4. मांगी गई सभी जानकारी को भरने
    के बाद get report पर क्लिक करें।
  5. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  6. फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  7. अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं ।
  8. अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews