PM Kisan : किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना अटक सकती है अगली किस्त, इस दिन खाते में आएंगे 2000-2000!

pm kisan yojana

PM Kisan 15 Installment Update :  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए काम की खबर है। अगर अबतक आपने ईकेवायसी, बैंक का आधार से लिंक और भूमि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो कर लें अन्यथा अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। लाभार्थी किसान योजना के पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर या बैंक से 30 सितंबर तक ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यदि आप भी सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो pmkisan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं कि कहीं आपका नाम सूची से बाहर तो नहीं कर दिया गया है।

दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है। यह पैसा हर 4 महीनों में 2000-2000 रुपये के तौर पर 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है। योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि दिवाली से पहले अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है। हालांकि किस्त की फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इन कारणों से अटक सकती है किस्त

अगर योजना से जुड़े किसान तय समय तक ई-केवाईसी, भू सत्यापन और आधार लिंक नहीं करवाते हैं तो किस्त अटक सकती है।इसके अलावा आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो। जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है, तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

घट सकती है लाभार्थियों की संख्या

खबर है कि अगली किस्त को लेकर सरकार ने लाभार्थियों की सूची भी बनाकर तैयार कर ली है, जिसमें इस बार भी नियमों का पालन ना करने वाले लगभग ढाई करोड़ किसानों को सूची में शामिल नहीं किया गया है।  माना जा रहा है कि अगली किस्त के दौरान लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी आ सकती है।  भूलेखों के सत्यापन के दौरान हर किस्त से पहले बड़ी संख्या में लोगों का नाम लाभार्थी किस्त से बाहर निकाला गया है। वही  ई-केवाईसी नहीं कराने से भी आप लाभार्थी लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।

घर बैठे ऐसे करें eKYC

  • पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  • आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

ऐसे चेक करें ताजा स्टेटस

  • सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद वह होमपेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं।
  • अब किसान Beneficiary List पर क्लिक करें।
  • इसके बाद किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
  • अब Get Report पर क्लिक करें।
  • इसके बाद लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।
  • यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान
    योजना के पात्र नहीं है।
  • अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews