PM Kisan Update : नई सरकार के बनते करोड़ों किसानों को मिलेगी खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे 2000- 2000! फटाफट पूरा कर लें ये काम वरना…

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है। जो किसान चाहते हैं कि उनको किस्त का लाभ मिले उन्हें ई-केवाईसी, भू-सत्यापन जैसे अन्य जरूरी जरूरी है।
PM Kisan Update : नई सरकार के बनते करोड़ों  किसानों को मिलेगी खुशखबरी, इस दिन खाते में आएंगे  2000- 2000! फटाफट पूरा कर लें ये काम वरना…

PM Kisan Yojana 17th Kist Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों के लिए अच्छी खबर है।योजना की 17वीं किस्त का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खबर है कि नई सरकार के बनते ही किसानों के खाते में किस्त के 2000-2000 रुपए खाते में भेजे जा सकते है। ध्यान रहे इस योजना के नियम के तहत यह लाभ केवल उन पात्र किसानों तो मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।किसान अपडेट के लिए PM KISAN की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

इस दिन खाते में आ सकते है 17वीं किस्त के 2000 रुपए!

पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना की 16वीं किस्त 28 फरवरी जारी की थी, जिसको 3 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, ऐसे में संभावना है कि नई सरकार के गठन के बाद जून महीने में कभी भी किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि सरकार ने अभी तक तारीखों को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

इन किसानों को नही मिलेगा लाभ

  • सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान
  • महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ
  • स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत हर चार महीने में 8 करोड़ से करोड़ों किसानों को 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।

कैसे करें ई-केवाईसी ?

  • पीएम किसान योजना के ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।इसके बाद ई-केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भरें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें।इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें।
  • ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट कर दें और इस तरह ई-केवाईसी प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
  • पीएम किसान योजना के पीएम किसान ऐप (PM Kisan App) में लॉग-इन करके भी आवेदक फेस ऑथेंटिकेशन के जरिये ई-केवाईसी कर सकता है।
  • ऑफलाइन eKYC के लिए आवेदक को CSC (Common Service Centre) पर जाना होगा। यहां बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से ई-केवाईसी होगा।

ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

  • सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा।
  • इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews