PM Modi के लिए राहुल गांधी की अमर्यादित भाषा पर भड़की BJP, कहा- “तू तड़ाक करना उनके DNA में”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयोग को लगातार टारगेट कर रहे राहुल गांधी बिहार में खूब तालियाँ बटोर रहे हैं, यात्रा में भी बहुत भीड़ जुट रही है, उन्हें और तेजस्वी यादव को भरोसा है कि ये भीड़ वोट में जरुर बदलेगी ।
PM Modi Amit Shah Rahul Gandhi

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा कर रहे राहुल गांधी चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगा रहे हैं, उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी है, लेकिन बड़ी बात ये है कि आरोप लगाते समय राहुल गांधी अब सारी मर्यादाएं लांघने लगे हैं, वे ओहदे और उम्र से बहुत बड़े प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के लिए लगातार अपशब्दों और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने लगे हैं, भारतीय जनता पार्टी ने राहुल की भाषा पर कड़ी आपत्ति जताई है और पलटवार किया है।

राहुल गांधी लगातार अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं, ऐसा वे बिहार में ही नहीं कर रहे वे लगातार अपने भाषणों में मीडिया से बात करते समय प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर अमर्यादित टिप्पणी करते रहे हैं , अपनी पार्टी के नेता हो या  किसी विपक्षी पार्टी के नेता उनके लिए इतनी अमर्यादित भाषा का प्रयोग राहुल गांधी के मुंह से कम ही सुनाई देता है, भाजपा ने इसपर कड़ा ऐतराज जताया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा- शब्दों की मर्यादा को तार तार कर तू तड़ाक कर नेता प्रतिपक्ष बड़बोले बन गए हैं, राहुल को अपरिपक्व बताते हुए गौरव भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए शब्दों की मर्यादा को लाँघ जाना अशोभनीय है, लेकिन ये बात भी सच है राहुल गांधी ने आज तक कोई ऐसा कृत्य नहीं किया जो शोभनीय हो।

यात्रा में तिरंगे के अपमान पर राहुल गांधी चुप क्यों ? 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा ये कहना गलत नहीं होगा कि अमर्यादित भाषा और ‘तू-तड़ाक’ करना उनके DNA में आ गया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का व्यवहार देखकर बिहार और पूरे देश की जनता आहत है, गौरव भाटिया ने कहा बिहार की पावन धरती पर कल उनकी यात्रा में जिस तरह से पैरों से कुचलकर तिरंगे का अपमान किया गया और राहुल गांधी एक शब्द नहीं बोले, इससे मालूम होता है कि राहुल गांधी घुसपैठियों से घिर गए हैं। याद रखें जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी।

ट्रंप का जिक्र कर फिर पीएम मोदी के लिए तू तड़ाक  

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी आज जब बिहार के मुजफ्फरपुर में जब लोगों को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने ट्रंप के बयान का जिक्र करते हुए कहा..  ट्रंप ने आज कहा कि जब हिंदुस्तान और पाकिस्तान का युद्ध हो रहा था, मैंने फोन उठाया और नरेंद्र मोदी से कहा, कि..सुन..ये जो तू कर रहा है..इसको 24 घंटों के अन्दर बंद कर.. और नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे में नहीं 5 घंटों में ही सारा रोक दिया।

अमित शाह के लिए भी किया अमर्यादित भाषा का प्रयोग  

राहुल गांधी ने कल मंगलवार को बिहार में कहा… अमित शाह ने बयान दिया, वो कई बार कह चुके हैं कि BJP की सरकार 40-50 साल तक रहेगी। मैं सोच रहा था कि ये व्यक्ति कैसे कह सकता है? इसको कैसे मालूम कि भाजपा की सरकार 40-50 साल चेल्गी ? हम सब नेता हैं, जनता क्या करेगी, जनता के दिl में क्या होता है वो जनता ही जानती है तो फिर ये कहना थोडा अजीब लगा अमित शाह को कैसे पता कि 40-50 साल तक सरकार चलेगी।लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है। अमित शाह ऐसा इसलिए कह पा रहे थे, क्योंकि ये लोग ‘वोट चोरी’ करते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews