PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फोन पर बातचीत, कई मुद्दों पर हुई चर्चा, प्रधानमंत्री ने दी जानकारी

गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच फोन पर बातचीत हुई है। दोनों नेताओं ने 21वीं सदी के लिए इंडिया-US COMPACT को लागू करने से जुड़े जरूरी टेक्नोलॉजी, एनर्जी, डिफेंस और सिक्योरिटी, और दूसरे जरूरी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर भी अपने विचार रखे।
pm modi and donald trump

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार को साफ-साफ संकेत दे दिया कि वे भारतीय चावल पर नई टैरिफ लगा सकते हैं। हालांकि इस पर उनकी अभी तक कोई विशेष प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। इस बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है।

दोनों नेताओं ने 21वीं सदी के लिए इंडिया-US COMPACT को लागू करने से जुड़े जरूरी टेक्नोलॉजी, एनर्जी, डिफेंस और सिक्योरिटी, और दूसरे जरूरी सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर भी अपने विचार रखे। बातचीन की जानकारी पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत अच्छी और दिलचस्प बातचीत हुई। हमने अपने बाइलेटरल रिश्तों में हुई प्रोग्रेस को रिव्यू किया और रीजनल और इंटरनेशनल डेवलपमेंट पर चर्चा की। भारत और U.S. ग्लोबल शांति, स्टेबिलिटी और खुशहाली के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।

बुधवार को इजरायली पीएम से भी हुई थी बात

बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच भी फोन पर कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी। जिसमें आतंकवाद भी शामिल था। जानकारी अनुसार, दोनों नेताओं ने आतंकवाद पर भी चर्चा की और उसकी निंदा करके हुए आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के प्रति जीरो टॉलरेंस के अपने दृष्टिकोण को दोहराया।

उन्होंने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। पीएम मोदी ने गाजा शांति योजना के जल्द कार्यान्वयन सहित क्षेत्र में न्यायपूर्ण और स्थायी शांति के प्रयासों के लिए भारत के समर्थन की पुष्टि की। दोनों नेताओं ने संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews