“आइए.. हम सब मिलकर आज इतिहास रचें..” वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री मोदी का पोस्ट, सभी सांसदों से महिला आरक्षण बिल के लिए मांगा समर्थन

संसद में महिला ​आरक्षण और परिसीमन बिल पर चर्चा जारी है। शुक्रवार शाम चार बजे इन बिलों को लेकर संसद में वोटिंग होनी है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से इन बिलों को लेकर समर्थन मांगा है। उन्होंने कहा कि सभी सांसद महिला आरक्षण के पक्ष में वोट करके एक संवेदनशील फैसला लें
PM Modi

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर बहस जारी है। विपक्ष द्वारा इन बिलों को लेकर सवाल खड़े किए जा हैं। आज शाम 4 बजे संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर वोटिंग होगी। जिसे पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सभी राजनीतिक दलों के सांसदों से इन बिलों के पक्ष में वोट करने की अपील की है।

बता दें कि गुरुवार को संसद में इन बिलों पर बहस रात 1 बजे तक चली। एक तरफ जहां विपक्ष ने इन बिलों को लेकर सवाल उठाए है तो वहीं, सरकार का भी आरोप है कि विपक्षी दल महिला आरक्षण के खिलाफ हैं। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में भी संबोधित करते हुए इन बिलों को पास कराने पर ​जोर दिया और सभी सांसदों से समर्थन मांगा था। हालांकि इस बीच सरकार ने महिला आरक्षण बिल पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सभी राजनीतिक दलों से मांगा समर्थन

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि संसद एक ऐतिहासिक कानून पर चर्चा कर रही है जो कानूनी संस्थाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण का रास्ता बनाएगा। गुरुवार को शुरू हुई चर्चा रात लगभग 1 बजे तक चली और आज सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद से जारी है। सरकार ने कानून से जुड़ी सभी आशंकाओं और गलतफहमियों को तथ्य और तर्क के साथ दूर किया है। सभी चिंताओं को दूर किया गया है और जानकारी में किसी भी कमी को भी पूरा किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा, लगभग चार दशकों से, कानूनी संस्थाओं में महिलाओं के आरक्षण के इस मुद्दे पर बहुत ज़्यादा देरी हो रही है। अब समय आ गया है कि यह पक्का किया जाए कि देश की आधी आबादी को फैसले लेने में उसका हक मिले। आज़ादी के इतने दशकों बाद भी, यह सही नहीं है कि भारत में महिलाओं का इस क्षेत्र में इतना कम पुन: प्रतिनिधित्व है। अब से थोड़ी देर में 4 बजे लोकसभा में वोटिंग होगी। मैं सभी राजनीतिक पार्टियों से अनुरोध और अपील करता हूं कि वे ध्यान से सोचें और महिला आरक्षण के पक्ष में वोट करके एक संवेदनशील फैसला लें।

प्रधानमंत्री ने कहा, हमारी नारी शक्ति की ओर से, मैं सभी सदस्यों से यह भी अनुरोध करता हूं कि वे ऐसा कुछ भी न करें जिससे पूरे भारत में महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचे। करोड़ों महिलाएं हमें देख रही हैं। हमारे इरादे और हमारे फैसलों को। मैं एक बार फिर सभी से अनुरोध करता हूं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बदलाव का समर्थन करें।

पीएम मोदी ने सभी सांसदों से कहा कि अपने घर में अपनी मां, बहन, बेटी, पत्नी की यादों को ध्यान में रखते हुए, अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। यह देश की नारी शक्ति की सेवा करने, उन्हें सम्मान देने का एक शानदार मौका है। उन्हें नए मौकों से दूर न करें। यह संशोधन आम सहमति से पास होगा, और देश की नारी शक्ति और भी ज़्यादा सशक्त बनेगी। देश का लोकतंत्र और भी ज़्यादा सशक्त बनेगा। आइए… हम सब मिलकर आज इतिहास रचें। भारत की महिलाओं को.. देश की आधी आबादी को उनका हक दें।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews