Rozgar Mela में प्रधानमंत्री मोदी ने 51 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, कर्मचारियों को बताया अमृतकाल का रक्षक

Rozgar mela

Rozgar Mela: देशभर में 45 जगह पर आज रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51000 युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर बांटे। पीएम मोदी देशभर में हुए इस कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से शामिल हुए थे और युवाओं की हौसला अफजाई करते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उन्होंने सेलेक्ट किए गए युवाओं को संबोधित भी किया और कहा कि अमृत काल के इस मौके पर आप अमृत रक्षक बन रहे हैं और देश की सेवा करने के साथ-साथ नागरिकों की सेवा भी करेंगे।

PM मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मिलेगा आयोजन उसे समय पर हो रहा है जब देश विश्वास से भरा हुआ है और चांद पर गया हमारा रोवर प्रज्ञान लगातार ऐतिहासिक तस्वीरें भेज रहा है। सुरक्षा बलों के साथ जुड़कर देश के नागरिकों की रक्षा करना हर युवा का सपना होता है। इसका खास समय में आप अपने जीवन के नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं और आपकी जरूरतों के प्रति सरकार गंभीर है।

कहां-कहां भर्ती

देशभर की 45 जगह पर रखे गए इस रोजगार मेला में कई विभागों में भर्तियां की जा रही है। केंद्रीय पुलिस सुरक्षा बल, सीमा सुरक्षा बल, रिजर्व पुलिस बल, औद्योगिक सुरक्षा बल, भारत तिब्बत सीमा बल, राइफल ऑन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जैसे विभागों में गृह मंत्रालय द्वारा भर्ती की जा रही है। सभी विभागों में कांस्टेबल, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। गैर जनरल ड्यूटी के पद भी भरे जाएंगे।

भर्ती का उद्देश्य

सरकार द्वारा यह भर्तियां सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस बलों में मजबूती लाना है। नए युवाओं की इन सभी बालों में भर्ती हो जाने के बाद आंतरिक सहायता मिल सकेगी। वामपंथी और उग्रवादी विरोधी कार्रवाई तेजी से और बेहतर तरीके से की जा सकेगी। आतंकवाद से लड़ने में सहायता करने के साथ नए युवा देश के विभिन्न सुरक्षा बलों की ताकत बढ़ाएंगे।

कर्मयोगी पोर्टल देगा प्रशिक्षण

जिन कर्मचारियों का चयन किया गया है वह कर्मियों की पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर प्रशिक्षण ले सकते हैं। ऑनलाइन मॉड्यूल कर्मयोगी प्रारंभ के जरिए उन्हें खुद को प्रशिक्षित करने का मौका मिलेगा। यहां पर 673 से ज्यादा लर्निंग पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाए गए हैं जिनसे कर्मचारी सीख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews