आज से गुजरात दौरे पर PM मोदी, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का बनेंगे हिस्सा, जपेंगे ओंकार जाप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात के सोमनाथ पहुंचेंगे। यहां एक आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो राजकोट भी जाएंगे।
PM Modi Bharat Mandapam New Delhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से 3 दिन के गुजरात दौरे पर रहने वाले हैं। आज से शुरू होने वाले इस दौरे के दौरान वह सबसे पहले सोमनाथ मंदिर पहुंचेंगे। यहां सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने के बाद वह वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट भी किया है। अपनी इस यात्रा को उन्होंने आध्यात्मिक परंपराओं को समर्पित किया है। चलिए जान लेते हैं कि प्रधानमंत्री क्या-क्या करने वाले हैं और जनता को किन चीजों की सौगात मिलेगी।

PM मोदी का गुजरात दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी अध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। इसे देश भर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कल रात 8 बजे सोमनाथ मंदिर में ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिलेगा।”

आगे उन्होंने लिखा “इसके अगले दिन सुबह 9:45 पर मां भारती की अनगिनत संतानों को समर्पित शौर्य यात्रा में शामिल होने के बाद मंदिर में दर्शन पूजन करूंगा। इसके बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा फिर मंदिर परिसर आयोजित होने वाले भव्य ड्रोन शो का अवलोकन करेंगे।”

जनसभा को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री मोदी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समारोह में हिस्सा लेने के साथ वह जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता साबरमती आश्रम जाएंगे और अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का हिस्सा बनेंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जिस आयोजन का हिस्सा पीएम बनने जा रहे हैं वो धार्मिक सांस्कृतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें एक लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अंदाज है। यही कारण है की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews