Central Vista का उद्घाटन कर रहे हैं PM Modi, ये है कर्तव्य पथ की खासियत

Central Vista का उद्घाटन कर रहे हैं PM Modi, ये है कर्तव्य पथ की खासियत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश की सबसे खास जगह जिसे हम इंडिया गेट के नाम से जानते हैं अब पूरी तरह से बदलने जा रहा है। इंडिया गेट के आसपास सब कुछ चेंज करते हुए अब इस जगह को Central Vista नाम दे दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) इस शानदार जगह का उद्घाटन करने जा रहे हैं।

इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाले इस रास्ते को पहले राजपथ कहा जाता था लेकिन अब इसे कर्तव्य पथ नाम दे दिया गया है। पिछले कुछ महीनों से इस कॉरिडोर पर काम चल रहा था और अब इसे जनता के लिए जल्दी खोल दिया जाएगा।

आवास एवं शहरी मंत्रालय द्वारा नगर पालिका को दिए गए प्रस्ताव के बाद इस जगह का नाम बदला गया है। नाम बदले जाने पर सरकार का कहना है कि राजपथ सत्ता को दर्शाता है और कर्तव्य पथ नाम बदलाव का सबूत है।

Must Read- Gwalior को मिली सौगात, दिल्ली-ग्वालियर एयरबस सेवा शुरू, शिवराज के मंत्रियों ने किया स्वागत

सेंट्रल विस्टा की खासियत

सेंट्रल विस्टा नाम भारत की नई संसद और उसके आसपास के इलाके को दिया गया है। प्रोजेक्ट के तहत संसद भवन से लेकर इंडिया गेट तक का पूरा रोड डेवलप किया गया है। यहां पर पीएम हाउस, पीएमओ और सचिवालय भी तैयार किए जा रहे हैं। विजय चौक से लेकर इंडिया गेट तक का रास्ता बनकर तैयार हो गया है जिसे जनता के लिए 9 सितंबर को खोल दिया जाएगा।

नए तरीके से तैयार किए गए इस कर्तव्य पथ पर आम लोगों को और भी सुविधाएं मिलेंगी। रास्ते के दोनों और खूबसूरत हरियाली के साथ रात के वक्त यहां पानी के झरने भी दिखाई देंगे। जगमगाती लाइट्स में यह नजारा और भी खूबसूरत दिखाई देगा। यहां पर ब्लॉक और बिक्री स्टॉल के साथ पार्किंग की भी सुविधा दी जाएगी।

कर्तव्य पथ पर चलने वाले लोगों के लिए सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए यहां लाल पत्थर लगाए गए हैं। इससे पहले यहां पर बजरी जैसी रेत इस्तेमाल किया गया था। महिलाओं के लिए 64 और पुरुषों के लिए 32 शौचालयों का निर्माण भी यहां पर किया गया है। 900 नए लाइट पोल लगाने के साथ यहां पर 101 एकड़ के लॉन को भी अलग-अलग प्रजातियों के घास से तैयार किया गया है। 74900 वर्ग किलोमीटर में फैली नहरों का भी नवीनीकरण हुआ है। यहां पहले से स्थित जामुन के पेड़ों को हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट कर 140 नए पेड़ लगाए गए हैं।

Central Vista inauguration Program

सेंट्रल विस्टा के साथ नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया है। पीएमओ के मुताबिक ग्रेनाइट से बनी हुई प्रतिमा नेताजी द्वारा किए गए कार्यों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। 28 फुट ऊंची और 65 मीट्रिक टन वजनी इस प्रतिमा को ग्रेनाइट के पत्थर पर बहुत ही खूबसूरती के साथ उकेरा गया है।

नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पीएम मोदी ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की प्रदर्शनी देखी। 26 जनवरी पर होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड पर इस पुनर्विकास परियोजना पर काम करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित करने की बात कही।

पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पल हमेशा के लिए ऐतिहासिक बन गए हैं जिसके लिए मैं सभी लोगों का अभिनंदन करता हूं। देश को आज एक नई प्रेरणा और ऊर्जा मिली है। हम अपने गुजरे हुए कल को छोड़कर आने वाले भविष्य की तस्वीर में नए रंग भर रहे हैं। जो आभा आज हर और दिखाई दे रही है वह भारत के आत्मविश्वास को आभा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews