PM मोदी का मध्यप्रदेश-राजस्थान दौरा आज, 18 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहने वाले हैं। यह दोनों ही चुनावी राज्य है और लगातार यहां पर नेताओं के आने जाने का दौर देखा जा रहा है। पीएम मोदी मध्य प्रदेश में 12,600 करोड़ और राजस्थान में 5000 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं।

PM मोदी का दौरा

जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी सबसे पहले राजस्थान जाएंगे। यहां पर वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान राष्ट्र के नाम समर्पित करेंगे। इसके बाद वह जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और यहां बने टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स में ट्रॉमा और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक के आधारशिला भी रखने वाले हैं।

राजस्थान दौरा खत्म करने के बाद मंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। संस्कारधानी जबलपुर में 12,600 करोड रुपए से ज्यादा की परियोजना लोकहित में समर्पित करेंगे। इसके अलावा वो इंदौर में लाइट हाउस परियोजना के तहत बनाए गए 1000 घरों का उद्घाटन भी करने वाले हैं।

जल जीवन मिशन परियोजना को आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान जबलपुर, डिंडोरी और मंडला में 2350 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली जल जीवन मिशन परियोजना की आधारशिला रखने वाले हैं। अलावा वह सिवनी में भी 100 करोड़ की लागत से पूरी होने वाली इस योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश के 1575 गांव लाभ प्राप्त कर सकेंगे। सरकार द्वारा सड़क सुधार पर भी ध्यान दिया जा रहा है जिसके लिए 4800 करोड़ की परियोजनाएं तैयार की गई है, जिनका शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों ही होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews