आज पीएम मोदी भुवनेश्वर में करेंगे 18वें भारतीय प्रवासी दिवस सम्मेलन का शुभारंभ, ओडिशा में तीन दिन चलेगा समारोह

आज के दिन सीएम डॉ. मोहन यादव ने बधाई देते हुए कहा है कि देश, जीवनशैली और परिस्थितियों की भिन्नता के बावजूद भारतीय संस्कृति और मानवता की डोर ने हमेशा हमें एक सूत्र में पिरोए रखा है। उन्होंने इस अवसर पर संकल्प लेने का आह्वान किया कि भारत के समग्र विकास और उज्जवल भविष्य के निर्माण में सब अपना योगदान दें।
Modi

Bharatiya Pravasi Divas : आज भारतीय प्रवासी दिवस है। 9 जनवरी को ये दिन भारतीय प्रवासी समुदाय के योगदान को मान्यता देने और उनके साथ भारत के मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भुवनेश्वर में 18वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन करेंगे।

आज के दिन सीएम डॉ. मोहन यादव ने बधाई देते हुए X पर लिखा है कि ‘प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। देश, जीवन शैली और परिस्थितियों में विभिन्नता के बावजूद भारतीय संस्कृति और मानवता के धागे से हम सभी हमेशा समरस रहे हैं। आइए, संकल्प लें कि भारत के नवनिर्माण में सहभागी बनेंगे।’

इस दिन का इतिहास और महत्व

भारतीय प्रवासी दिवस हर वर्ष 9 जनवरी को मनाया जाता है, ताकि भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को सम्मानित किया जा सके। 9 जनवरी 1915 को महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत वापस लौटे थे, जिन्होंने बाद में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया। इसीलिए ये दिन चुना गया है। भारतीय प्रवासी दिवस न सिर्फ प्रवासी भारतीयों के लिए बल्कि भारत के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन भारतीय मूल के लोगों और भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने और एक बेहतर भविष्य के लिए सहयोग की भावना को बढ़ावा देता है।

पीएम मोदी करेंगे सम्मेलन का शुभारंभ

आज पीएम मोदी ओडिशा में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे भारतीय एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इस बार 18वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन ओडिशा राज्य सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। तीन दिनों तक चलने वाला यह सम्मेलन 10 जनवरी को समाप्त होगा। इस आयोजन के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के साथ संवाद बढ़ाने और उनके अनुभवों से भारत के विकास में योगदान सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews