बुधवार को तमिलनाडु दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, कोयंबटूर से जारी करेंगे PM किसान योजना की 21वीं किस्त, खाते में आएंगे फिर दो-दो हजार रुपए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वे कोयंबटूर में ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के किसानों के खाते में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की 21वीं किस्त के तहत दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Yojana

देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana) कि 21वीं किस्त का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बुधवार 19 नवंबर को आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे। 10:30 बजे वह सत्य साईं बाबा के शताब्दी उत्सव में शामिल होंगे, जहां प्रधानमंत्री उनके जीवन और शिक्षाओं पर आधारित स्मारक सिक्का और डाक टिकटों का सेट जारी करेंगे।

इसके बाद वे दोपहर में तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचेंगे जहां वे ‘दक्षिण भारत प्राकृतिक खेती सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री देश के पात्र किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। जिसकी राशि 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक है यानि इस बार भी किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए आएंगे।

देशभर के किसानों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

बता दें कि कोयंबटूर में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जहां से प्रधानमंत्री देशभर के किसानों को संबोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देश के सभी जिलों में, कलेक्ट्रेट सभागारों, पंचायतों, कृषि विज्ञान केंद्रों, मंडियों और किसान समृद्धि केंद्रों में किया जाएगा, ताकि किसान सीधे प्रधानमंत्री का संदेश सुन सकें।

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में अंतरिम बजट के दौरान हुई थी। इस योजना का उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाना है। इसके तहत सरकार किसानों को हर चार महीने में ₹2,000 की राशि सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजती है। यानी सालभर में कुल 6,000 रुपए की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है।

पीएम किसान योजना की रजिस्ट्रेशन प्रकिया(PM Kisan Yojana registration process)

इस योजना के लिए पात्र किसान खुद को लाभार्थी के रूप में रजिस्टर कर सकते है। जिसके स्टेप्स नीचे दिए गए है।

  1. आधिकारिक PM-किसान वेबसाइट पर जाएं।
  2. ‘फार्मर्स कॉर्नर’ सेक्शन के तहत ‘नया किसान रजिस्ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  3.  अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर दर्ज करें, और अपना राज्य चुनें।
  4.  आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। सत्यापन के लिए OTP दर्ज करें।
  5.  शेष विवरण जैसे नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता, बैंक अकाउंट का विवरण और लैंड होल्डिंग जानकारी भरें।
  6.  एप्लीकेशन सबमिट करें और भविष्य के रेफरेंस के लिए पावती रसीद सेव करें।
Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews