आज देश को मिलेगी पहली Vande Bharat Metro, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

आज भारत को पहली Vande Bharat Metro ट्रेन मिल जाएगी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
Vande Bharat in UP

Vande Bharat in UP

Vande Bharat Metro: तीन दिवसीय दौरे का आज प्रधानमंत्री का दूसरा दिन है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गुजरात दौरे पर रहेंगे। दौरे के दौरान देश की पहली वंदे मेट्रो ट्रेन सहित कई अन्य वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वे गांधीनगर में मेट्रो रेल सेवा का उद्घाटन भी आज करेंगे।

आपको बता दें, उनके आज के कार्यक्रमों में गांधीनगर में ग्लोबल रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टमेंट मीट और एक्सपो 2024 का उद्घाटन और अहमदाबाद में करीबन 8000 करोड रुपए से अधिक के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास उद्घाटन शामिल है। चलिए जानते हैं कि वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किन-किन रूट पर होगा।

किन रूटों पर चलेगी वंदे मेट्रो ट्रेन

वंदे भारत ट्रेनों का संचालन कोल्हापुर-पुणे, पुणे-हुबली, नागपुर-सिकंदराबाद, आगरा कैंट से बनारस और दुर्ग से विशाखापट्टनम जैसे विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांधीनगर में मेट्रो रेल सेवा के प्रथम चरण का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें गांधीनगर को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। दूसरे चरण में गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी को भी मेट्रो सेवा से जोड़ा जाएगा।

आपको बता दें, इसके अलावा प्रधानमंत्री वाराणसी और दिल्ली के बीच चलने वाली भारत की पहली 20 कोच वाली वंदे भारत ट्रेन का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही कच्छ लिग्नाइट थर्मल पावर स्टेशन, 30 मेगावाट और प्रणाली, 35 मेगावाट बीईएसएस और पीवी परियोजना और मोरबी व राजकोट में विद्युत सबस्टेशन का लोकार्पण भी उनके कार्यक्रमों में शामिल है।

वंदे मेट्रो ट्रेन की स्पीड क्या रहेगी

भारतीय रेलवे द्वारा वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन रूट की आवश्यकताओं के अनुसार इसकी गति 100 से 150 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी। यह ट्रेन खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी जो नजदीकी बड़े शहरों में रोजाना आना-जाना करते हैं।

ट्रेन को आधुनिक फीचर्स से लैस किया गया है, जिसमें ऑटोमेटिक दरवाजे खुलेंगे और बंद होंगे। इसके अलावा आरामदायक सफर के लिए विशेष सुविधा भी शामिल है। फिलहाल मेट्रो ट्रेन को 12 कोच के साथ चलाया जा रहा है और हर चार कोच का एक सेट डिजाइन किया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। रेलवे की योजना के अनुसार भविष्य में इस मेट्रो के कोचों की संख्या बढ़ाकर 16 की जाएगी।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews