‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ का आज PM मोदी करेंगे आगाज, दुनिया देखेगी भारत का पारंपरिक खाद्य

World Food India 2023

World Food India 2023: दिल्ली के प्रगति मैदान में आज से मेगा वर्ल्ड फूड फेस्टिवल ‘वर्ल्ड फूड इंडिया 2023’ की शुरुआत होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके दूसरे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान यहां पर रोगों को दूर रखने वाले आयुष आहार का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें देश के सभी आयुष शोध संस्थान और स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं जो अपने-अपने औषधीय खाने और आयुष आहार का प्रदर्शन करेंगे।

3 से 5 नवंबर तक यह लगातार दूसरे साल है जब सरकार द्वारा विश्व खाद्य इंडिया महोत्सव मनाया जा रहा है। यहां पर लोगों को कई तरह के आयुष आहार का स्वाद चखने के लिए मिलेगा। भारत के पारंपरिक खाद्य को दुनिया के सामने पेश करने के लिए इस वैश्विक समारोह का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को अच्छे खाने के सेवन के साथ बेहतरीन जीवन का आनंद लेने के लिए प्रेरित करना है।

विशेषज्ञ देंगे जानकारी

इस फूड फेस्टिवल के दौरान अलग-अलग संस्थाओं से दिल्ली पहुंचे विशेषज्ञ 36 तरह के आहार के बारे में जानकारी देने वाले हैं। आयुष मंत्रालय के अधीन चलने वाले सभी आयुष संस्थान यहां अपने आहार का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी को लेकर आयुष मंत्रालय का कहना है कि आयुष सिर्फ घरेलू नुस्खे नहीं होते बल्कि यह कई बीमारियों की रोकथाम और उपचार में काम आते हैं। व्यक्ति गुणवत्ता युक्त जीवन जी सके इसमें भी आयुष का विशेष योगदान है।

क्यूआर कोड की सुविधा

जानकारी के मुताबिक फूड फेस्टिवल में 6 काउंटर आयुष आहार के लगाए जाने वाले हैं। यहां पर प्रत्येक संस्था 5 से 6 आहारों का प्रदर्शन करेगी। इन आहारों के लिए क्यूआर कोड भी उपलब्ध रहेगा। फेस्टिवल में स्टार्टअप्स को भी मौका दिया जा रहा है, जिनके लिए 6 स्टॉल आवंटित किए गए हैं और 3 दिन में यहां अलग-अलग स्टार्टअप्स अपने आहारों का प्रदर्शन करेंगे यानी कि 18 स्टार्टअप्स को मौका दिया गया है।

80 देश बनेंगे हिस्सा

इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि यहां पर 80 से ज्यादा देशों के प्रतिभागियों की मेजबानी की जाने वाली है। नीदरलैंड इसमें भागीदार के रूप में हिस्सा लेने वाला है तो वहीं इस आयोजन का फोकस देश जापान है। इन देशों से 1200 से ज्यादा विदेशी खरीदारों के अलावा ‘रिवर्स बायर सेलर मीट’ की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 200 से ज्यादा शेफ इसमें भाग लेकर पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews