Police Promotion 2024 : 34 पुलिस कर्मियों को मिला प्रमोशन का तोहफा, DGP ने जारी किए आदेश, देखिए लिस्ट

पदोन्नत हुए पांच निरीक्षकों को विजिलेंस और तीन को राज्य सीआईडी में लगाया गया है। जारी किए गए आदेशों के अनुसार संचित कालिया, योगेश कुमार, सुमन बाला, परमजीत सिंह और प्रताप चंद को विजिलेंस में भेजा गया है।
Promotion news

Himachal Police Promotion 2024 : लोकसभा चुनाव के बीच हिमाचल पुलिस विभाग ने 34 सब इंस्पेक्टर को प्रमोशन का तोहफा दिया है। चुनाव आयोग की मंजूरी के बाद पुलिस महानिदेशक (DGP) अतुल वर्मा ने पदोन्नति के आदेश कर दिए है, इन सभी को इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोट किया गया है। पदोन्नत किए गए पांच पुलिस इंस्पेक्टरों को विजिलेंस और तीन पुलिस इंस्पेक्टर को स्टेट सीआईडी में तैनात किया गया है।

जानिए किसे मिला प्रमोशन

  • सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने रिंकू, नारायण सिंह और सुरजीत सिंह को कांगड़ा।
  • तनुजा, मुनीष कुमार, लेखराज, अनिल कुमार और रूप सिंह को मंडी।
  • अर्जुन सिंह को लाहुल-स्पीति, जगदीश कुमार और जनेश्वर ठाकुर को किन्नौर।
  • जसवंत सिंह, जयंत करूण गौतम, अनिल कुमार, जीत राम, देवी सिंह और बलदेव सिंह को शिमला।
  • रविंद्र पाल को सिरमौर ।
  • बलदेव सिंह को सोलन में तैनाती दी गई है।
  • संचित कालिया, योगेश कुमार, सुमन बाला, परमजीत सिंह और प्रताप चंद को विजिलेंस ।
  • राम सिंह, संजीव कुमार और अशोक कुमार नेगी को राज्य CID में नियुक्ति ।
  • उधम सिंह को पुलिस जिला नूरपुर।
  • सतपाल को PTC।
  • रामलाल और देवराज को छठी IRBN।
  • भूपेंद्र सिंह को तृतीय IRBN।
  • मूलराज को चतुर्थ IRBN ।
  • संजय कुमार को बद्दी में नियुक्ति किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews