अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, समाधि स्थल पर पहुंचे कई नेता

atal Bihari Vajpayee

Atal Bihari Vajpayee: आज देश के दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर उनके समाधि स्थल सदैव अटल पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्मारक स्थल पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बीजेपी के तमाम बड़े नेता यहां पर एक के बाद एक पहुंच रहे हैं और खास बात यह है कि एनडीए के दलों को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और उपसभापति हरिवंश भी मौजूद रहे।

पहुंचे NDA नेता

बीजेपी की तरफ से न्योता मिलने के बाद एनडीए के तमाम नेता पुण्यतिथि कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। यहां पर जीतन राम मांझी, सुदेश महतो, राहुल शेवाले, प्रफुल्ल पटेल, अगाथा संगमा, अनुप्रिया पटेल जैसे नेताओं को देखा गया। पूर्व प्रधानमंत्री की पालक बेटी नमिता कौल भट्टाचार्य और दामाद रंजन भट्टाचार्य भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और सदैव अटल पर पुष्पांजलि अर्पित की। अन्य नेताओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

PM मोदी का ट्वीट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर एक ट्वीट करते हुए उन्हें याद किया है। उन्होंने लिखा “मैं विलक्षण प्रतिभा वाले अटल जी को उनकी पुण्यतिथि पर भारत के 140 करोड लोगों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। नेतृत्व में भारत को बहुत लाभ हुआ है और उन्होंने हमारे देश को प्रगति देने में और 21वीं सदी तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई है।”

2018 में हुआ था निधन

बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 1924 में ग्वालियर में हुआ था और वह दशकों तक भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे। 1996 में मई से जून तक पीएम पद पर रहने के साथ वो 1998 से 2004 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे। 1977 से 1979 तक उन्होंने विदेश मंत्री के रूप में भी पदभार संभाला। 16 अगस्त 2018 को उनका निधन हो गया था। भारत रत्न से सम्मानित अटल जी की याद में हर साल 25 दिसंबर को उनके जन्मदिन पर सुशासन दिवस मनाया जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews