PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क में की जंगल सफारी, तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा ‘यह एक ऐसी जगह, जहां की हर यात्रा आत्मा को तृप्त करती है’

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने काजीरंगा नेशनल पार्क में की जंगल सफारी, तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा ‘यह एक ऐसी जगह, जहां की हर यात्रा आत्मा को तृप्त करती है’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन, शनिवार को काजीरंगा नेशनल पार्क का दौरा किया। जानकारी के अनुसार उन्होंने सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हाथी पर बैठकर जंगल सफारी का आनंद लिया, और इसके बाद जीप से पूरे पार्क का भ्रमण भी किया। इस सफारी में पार्क डायरेक्टर सोनाली घोष और सीनियर फॉरेस्ट ऑफिसर भी मोदी के साथ थे।

— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2024

आत्मा को तृप्त करने वाली यात्रा – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने जंगल सफारी के दौरान जंगल के कई जानवरों की तस्वीरें भी खींचीं और इन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने लिखा, “इस नेशनल पार्क में सबको आना चाहिए।” हाथी को गन्ना खिलाते हुए तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा की, “यह जगह राइनोसॉरस के लिए जाना जाता है, लेकिन हाथियों की संख्या भी बहुत ज्यादा है।”

काजीरंगा नेशनल पार्क का महत्व:

दरअसल काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, जिसे 1974 में नेशनल पार्क का दर्जा मिला था, इस वर्ष अपनी गोल्डन जुबली मना रहा है। जानकारी के मुताबिक काजीरंगा 1985 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित हुई थी। पीएम मोदी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में इन दृश्यों की बहुत सराहना की और लिखा, “यह एक ऐसी जगह है जहां की हर यात्रा आत्मा को तृप्त करती है और आपको असम से जोड़ती है।”

पीएम मोदी ने जंगल सफारी के दौरान खुद जानवरों की तस्वीरें खींची। उन्होंने इन तस्वीरों को X पर पोस्ट करते हुए लिखा- यह एक ऐसी जगह है जहां की हर यात्रा आत्मा को तृप्त करती है और आपको असम से जोड़ती है। साथ ही मोदी ने लिखा कि काजीरंगा राइनॉस के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां जानवरों की कई स्पीशीस के साथ-साथ हाथी भी बहुत है।​​​​​​​

असम के विकास में योजना:

प्रधानमंत्री ने असम में भी विकास की योजना की है, जिसमें प्राकृतिक सौंदर्य, जल, और वन्यजन्य जीवों के संरक्षण पर बल दिया जा रहा है। इसके साथ ही वह वहां के युवाओं से मिलकर उनकी राय और सुझाव सुन रहे हैं, ताकि सही दिशा में विकास की योजना बनाई जा सके। इस दौरे के दौरान मोदी ने असम में विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त की और लोगों के साथ मिलकर उनकी जरूरतों और आशाओं को सुना। वह असम के विकास के लिए कई कदम उठाने का आश्वासन दे रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews