किसी ने स्पीकर के साथ अभद्रता नहीं की: प्रियंका गांधी ने किरेन रिजिजू के आरोपों को बताया निराधार, कहा ‘मैं चुपचाप बैठी थी, शांति से अपनी बात कही’

प्रियंका गांधी ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि न तो कोई अपशब्द कहे गए और न ही उन्होंने किसी को भड़काया। उनके मुताबिक, कुछ सांसद अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे थे जबकि उन्होंने शांत रहकर अंत में स्पीकर के सामने संयमित तरीके से अपनी बात रखी।
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा स्पीकर के चैंबर में कथित अभद्रता को लेकर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरन रिजिजू के आरोपों के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा है सारी बात झूठ है। उन्होंने किसी को अपशब्द नहीं कहे और न ही किसी सांसद को उकसाया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने किसी को अपशब्द नहीं बोला। उन्होंने कहा ‘एक-दो सांसद ज्यादा नाराज थे और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। यह कहना कि मैं उन्हें बढ़ावा दे रही थी पूरी तरह झूठ है। मैं चुपचाप बैठी थी। आखिर में मैंने शांति से कुछ बातें स्पीकर साहब से कही।’

किरन रिजिजू ने लगाए स्पीकर के साथ अभद्रता के आरोप

संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के चैंबर में हुई कथित घटना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि लगभग 20–25 कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर के चैंबर में जबरदस्ती प्रवेश किया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। रिजिजू ने कहा “मैं भी वहां मौजूद था। स्पीकर बहुत नरम और शांत स्वभाव के व्यक्ति हैं, वरना सख्त कार्रवाई हो सकती थी। स्पीकर इस घटना से बहुत आहत हैं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब कुछ सांसद स्पीकर से अभद्रता कर रहे थे, उस समय प्रियंका गांधी वाड्रा और के.सी. वेणुगोपाल सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता वहां मौजूद थे और वे सांसदों को उकसा रहे थे। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसदों ने संसदीय मर्यादा का उल्लंघन किया और स्पीकर के निर्णय की अवहेलना की।

प्रियंका गांधी ने आरोपों को निराधार बताया

इस आरोपों को कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पूरी तरह निराधार बताया है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये बात पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद है। हमने किसी ने स्पीकर को न तो अपशब्द कहे न ही किसी तरह की अभद्रता की है। सिर्फ एक दो सांसद ज्यादा नाराज थे और उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा सांसदों को उन्हें बढ़ावा देने की बात पूरी तरह झूठ है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं चुपचाप बैठी थी और आखिर में मैंने शांति से स्पीकर को कुछ बातें कही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews