Promotion 2022 : शिक्षकों-अधिकारियों को तोहफा, मिलेगा पदोन्नति का लाभ, आदेश जारी

officer Promotion

Employee-officers Promotion 2022: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक प्रधान पाठक प्राथमिक शाला की प्रमोशन की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।इसमें टी संवर्ग के 28 और ई संवर्ग के 30 सहायक शिक्षकों को पदोन्नति देकर प्रधान पाठक बनाया है।हालांकि पदांकन काउंसिलिंग के जरिये जारी होगी।

दरअसल धमतरी में पिछले दिनों प्रमोशन हुआ था, लेकिन कुछ पदोन्नत प्रधान पाठकों ने यूडीटी बनने के लिए प्रधान पाठक बनने से असहमति पत्र दे दिया था। शिक्षक टी संवर्ग संवर्ग से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर पदोन्नति किये जाने के लिए अनुक्रम में पदोन्नति समिति के निर्णय के बाद सीनियरिटी लिस्ट के आधार पर पात्र मिले सहायक शिक्षकों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक बनाया गया।

हिमाचल प्रदेश में भी प्रमोशन

हिमाचल प्रदेश की नई सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने मंगलवार को दो अधिकारियों को पदोन्नति (Promotion) का तोहफा दिया है। जारी आदेशों के अनुसार राजस्व विभाग कांगड़ा के दो कानूनगो को नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) बनाया गया है। इसमें डीएफओ ऑफिस नूरपुर में तैनात कानूनगो गगन सिंह और फिल्ड कानूनगो बरंडा नूरपुर विजय कुमार शामिल को तहसीलदार के पद पर पदोन्नति का तोहफा मिला है। गगन सिंह को नायब तहसीलदार के पद पर डिविजनल कमिश्नर कांगड़ा कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं विजय कुमार को तहसील ऑफिस इंदौरा लगाया गया है।

पोस्टिंग आदेश

वहीं तीन अधिकारियों को तैनाती आदेश (Posting Order) जारी किए गए हैं। ट्रैनिंग पूरी होने पर प्रोबेशनर बी क्लास तहसीलदारों को भी सरकार ने तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसमें हरदयाल सिंह को राजस्व ट्रैनिंग इंस्टीच्यूट जोगिंद्रनगर मंडी लगाया गया है। जबकि ओम प्रकोश को बंदोबस्त सर्कल हमीरपुर हिमाचल और उपेंद्र कुमार को बंदोबस्त सर्कल नारग सिरमौर में तैनाती दी है। इन तहसीलदारों को नई जगह पर ज्वाइनिंग कर विभाग को जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews