Radhika Merchant ने लगवाई Anant Ambani के नाम की मेहंदी, यहां देखें इनसाइड फोटो और वीडियो

Anant Ambani-Radhika Merchant

Anant Ambani-Radhika Merchant Engagement: कुछ दिनों पहले ही मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे अनंत अंबानी का वीरेन मर्चेंट (Viren Merchant) की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ रोका किया गया था। राजस्थान के नाथद्वारा के श्रीनाथजी मंदिर में इन दोनों का रोका किया गया था जिसकी तस्वीरों ने खूब धमाल मचाया था। इसके बाद मुंबई में एक ग्रैंड पार्टी रखी गई थी जिसमें कई दिग्गज शिरकत करते दिखाई दिए थे। वहीं अब कपल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें राधिका मर्चेंट की खूबसूरती ने सभी का दिल जीत लिया है।

Anant Ambani-Radhika Merchant

Anant Ambani के नाम की मेहंदी

अंबानी परिवार अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट के स्वागत की तैयारी में जोर-शोर से जुटा हुआ है। अपने छोटे बेटे के सिर पर सेहरा सजाने के लिए मुकेश अंबानी बिल्कुल तैयार हैं और सभी की नजर इस ग्रैंड वेडिंग पर बनी हुई है सगाई से पहले राधिका मर्चेंट की मेहंदी सेरेमनी की इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें उनके लुक ने सभी को हैरान कर दिया है।

Anant Ambani-Radhika Merchant

गुलाबी रंग का लहंगा पहने राधिका मर्चेंट बहुत ही खूबसूरत दिखाई दे रही है। उन्होंने गले में रानी हार और सिर पर मांग टीका सजाया हुआ है। अबु जानी संदीप खोसला के इस फ्लोरल एंब्रॉयडरी लहंगे में अनंत के नाम की मेहंदी लगाते हुए राधिका काफी खुश दिखाई दी। उन्होंने अपना लुक डेवी मेकअप और आर्टिफिशियल फूलों की लंबी चोटी के साथ कंप्लीट किया, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है।

Anant Ambani-Radhika Merchant

राधिका मर्चेंट की इस मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें चर्चा का विषय बनी हुई है। इसमें वह अपनी मां, बहन और परिवार के अन्य लोगों के साथ दिखाई दे रही हैं। ये कपल शादी कब करने वाला है इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है लेकिन लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है। राधिका मर्चेंट अंबानी परिवार के हर फंक्शन में नजर आती हैं और अनंत और उनकी जोड़ी हर किसी की फेवरेट है।

Anant Ambani-Radhika Merchant

Radhika Merchant का वीडियो

इनसाइड तस्वीरों के अलावा राधिका मर्चेंट का एक वीडियो भी खूब धमाल मचा रहा है जिसमें वह आलिया भट्ट के गाने घर मोरे परदेसिया पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अनंत और राधिका बहुत समय से दोस्त हैं और लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। राधिका एक शानदार डांसर भी हैं और अनंत अंबानी अपने पिता का बिजनेस संभालने के साथ जियो के रिलायंस रिटेल वेंचर में महत्वपूर्ण पद संभाल रहे हैं। दोनों को शादी इस वक्त चर्चा का विषय है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews