
Sanjay Singh AAP MP
राज्य सभा में डिप्टी लीडर पद से हटाये गए राघव चड्डा पिछले कई दिनों से चर्चा में हैं, आज उन्होंने अचानक एक और बड़ा ऐलान कर देश का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया, राघव ने आम आदमी पार्टी से खुद को अलग कर लिया इतना ही नहीं उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस कर उन्हें हटाकर डिप्टी लीडर बनाये गए अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित कुल 7 राज्यसभा सांसदों के आप छोड़कर भाजपा में विलय का ऐलान कर दिया, राघव ने कहा हम दो तिहाई राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में विलय हो रहे हैं
राघव चड्ढा ने जिस पार्टी को उन्होंने ‘अपने खून-पसीने से सींचा था’, वह अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है। यहाँ हम अपना करियर बनाने नहीं आये थे देश बनाने आये थे, राघव बोले जिस पार्टी को मैंने अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है, पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं।
राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक की प्रेस कांफ्रेंस के बाद संजय सिंह ने प्रेस बुलाई और भाजपा पर जमकर भड़ास निकाली, उनके निशाने पर एक बार फिर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह थे संजय सिंह ने कहा भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का घटिया खेल और भगवंत मान सरकार के अच्छे कामों को रोकने का षड्यंत्र बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है।
पंजाब सरकार के कामों को रोकने का षड्यंत्र है
संजय सिंह बोले पंजाब की सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली देती है, बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है, गरीब महिलाओं को दलित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है, पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई गंभीर रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम करती है। ऐसी सरकार को भाजपा ने अमित शाह और मोदी ने रोकने और तोड़ने का काम किया है।
राघव चड्ढा को AAP ने सबकुछ दिया
संजय सिंह ने कहा भाजपा ने पंजाब को धोखा दिया है और आज AAP राज्य सभा के 7 सांसद अलग तोड़कर भाजपा में शामिल किये हैं। पंजाब के साथ गद्दारी करने वाले इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। संजय सिंह ने कहा राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया विधायक बनाया, सांसद बनाया लेकिन वे भाजपा में चले गए, उसकी गोदी में बैठ गए, संदीप पाठक को पंजाब की जनता के प्यार और आशीर्वाद से राज्यसभा में जाने का मौका मिला।
इन सातों लोगों ने गद्दारी की है धोखा दिया है
संजय सिंह बोले अशोक मित्तल, राजेन्द्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल, विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह सभी को पंजाब की जनता ने अपने आशीर्वाद और प्यार से जमीन से उठाकर राज्यसभा में पहुँचाने का काम किया लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है, पीठ में छुरा घोपा है पंजाब के साथ गद्दारी की है जनता माफ़ नहीं करेगी।
AAP वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद @SanjayAzadSln और AAP नेशनल मीडिया प्रभारी @anuragdhanda की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता | LIVE https://t.co/XNbUh6EZDh
— AAP (@AamAadmiParty) April 24, 2026
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

