राहुल गांधी ने जताई ED रेड की आशंका, गिरिराज सिंह ने दी चुनौती अधिकारी का नाम बताएं, बयान को भ्रम फ़ैलाने वाला बताया

गिरिराज सिंह ने कहा मैं चुनौती देता हूँ राहुल गांधी की वो उस अधिकारी का नाम बताएं, गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने आज तक ऐसा झूठा एलओपी नहीं देखा, उन्होंने राहुल गांधी के बयान को भ्रमित करने वाला झूठा बयाना बताया ।      
राहुल गांधी का भोपाल दौरा, किए गए सड़क मार्ग परिवर्तित

Rahul Gandhi expressed fear of ED raid : राहुल गांधी ने उनके खिलाफ ईडी के छापे की साजिश रचे जाने का आरोप लगाया है, राहुल गांधी ने X पर लिखा प्रवर्तन निदेशालय मुझपर छापे की कार्यवाही की तैयारी कर रहा है एस मुझे ईडी के ही अंदरूनी लोगों ने ही बताया हैं मैं इनका खुली बाहों से स्वागत करता हूँ , उधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंघने राहुल के बयान को झूठा और भ्रामक बताया, उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूँ राहुल गांधी को, उस अधिकारी का नाम बताएं, गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की अब तक का सबसे झूठा एललोपी बताया।

राहुल ने X पर लिखा- ED का खुली बाहों से इंतजार है 

केंद्र सरकार पर लगातार हमलावर राहुल गांधी ने अब सोशलमीडिया X पर नया दावा किया है, उन्होंने लिखा मेरे चक्रव्यूह वाले बयान के बाद मेरे ऊपर ईडी का छापा मारा जा सकता है सरकार इसकी तैयारी कर रही है, मुझे ईडी के अंदरूनी सूत्रों से ये पता चला है, मैं इनका खुली बाहों से चाय और बिस्किट पर स्वागत करता हूँ ।

गिरिराज सिंह ने दी चुनौती ईडी के उस अधिकारी का नाम बताएं राहुल  

उधर राहुल गांधी ने बयान के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है न्यूज एजेंसी ANI को दी अपने प्रतिक्रिया में गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सदन में तो झूठ बोलते ही हैं और सदन के बाहर भी झूठ बोलते हैं एलओपी जैसे संवैधानिक पद पर बैठे ऐसे व्यक्ति को ये शोभा नहीं देता, उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूँ राहुल गांधी की वो उस अधिकारी का नाम बताएं, गिरिराज सिंह ने कहा कि मैंने आज तक ऐसा झूठा एलओपी नहीं देखा, उन्होंने राहुल गांधी के बयान को भ्रमित करने वाला झूठा बयाना बताया ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews