Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने कहा ‘मैं किसी से नहीं डरता, सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा’

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi press conference : राहुल गांधी ने कहा है कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। उन्होने कहा कि ‘मैं सवाल पूछना बंद नहीं करूंगा। अडानी का नरेंद्र मोदी जी से क्‍या र‍िश्‍ता है? यह मैं पूछता रहूंगा। मैं ह‍िंदुस्‍तान के लोकतंत्र के ल‍िए लड़ रहा हूं। मैं लोकतंत्र के ल‍िए लड़ता रहूंगा। मैं क‍िसी से नहीं डरता।’ शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होने ये कहा।

‘मैं किसी से नहीं डरता’

2 साल की सजा के दो दिन बाद और संंसद से अयोग्य घोषित किए जाने के एक दिन बाद राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अपनी बात कही। यहां एक बार फिर उन्होने अडाणी और पीएम मोदी के संबंधों को लेकर सवाल किया। इसी के साथ उन्होने कहा कि उनकी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया और जब उन्होने लोकसभा स्पीकर से अपनी बात करने के लिए समय मांगा, तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया। राहुल गांधी ने कहा कि वो किसी से नहीं डरते हैं, वो सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे।

राहुल गांधी का बयान

राहुल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि ‘हिंदुस्तान में लोकतंत्र पर आक्रमण हो रहा है। मैंने एक ही सवाल पूछा था कि अडाणी जी की कंपनी में किसी ने 20 हजार करोड़ रूपये इन्वेस्ट किए। ये अडाणी जी का पैसा नहीं है..तो सवाल ये है कि ये 20 हजार करोड़ रूपये किसके हैं ये सवाल मैंने पूछा। मैंने संसद में प्रूफ दिया अडाणी जी और मोदी जी के रिश्ते के बारे में डिटेल में बोला। ये रिश्ता बहुत पुराना है..जब मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे तभी से ये रिश्ता है और उसके बहुत सारे पब्लिक प्रूफ है। मैंने फोटो और प्रूफ दिखाए। ये सवाल मैंने पूछा। इसके बाद मेरी स्पीच को तोड़ा मरोड़ा गया।  मैंने स्पीकर को डिटेल चिट्ठी लिखी पाइंट बनाकर। लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। फिर मेरे बारे में मंत्रियों ने संसद में झूठ बोला कि मैंने विदेशी ताकतों से मदद मांगी। मैंने ऐसी कोई बात नहीं की है। संसद में ये नियम है कि कोई अगर किसी सदस्य पर आरोप लगाता है तो उसे जवाब देने का हक है। मैंने एक के बाद एक दो चिठ्ठी लिखी, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद मैं स्पीकर के चैंबर में गया और कहा कि ये रूल है कि मुझे आप बोलने दें। इन्होने झूठा आरोप लगाया है। मुझे आप बोलने क्यों नहीं दे रहे हैं। स्पीकर सर मुस्कुराए और बोले..मैं नहीं कर सकता। उसके बाद आप सबने देखा क्या हुआ। मैं सवाल पूछना मैं बंद नहीं करूंगा। नरेंद्र मोदी जी का अडाणी जी के साथ क्या रिश्ता है और 20 हजार करोड़ रूपये किसके हैं मैं पूछता जाऊंगा, मुझे किसी से डर नहीं लगता। अगर ये सोचते हैं कि मुझे अयोग्य करार देकर, धमकाकर, जेल में डालकर मुझे बंद कर सकते हैं तो नहीं…मेरी वो हिस्ट्री नहीं हैं। मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ रहा हूं और मैं हिंदुस्तान के लोकतंत्र के लिए लड़ता रहूंगा। किसी चीज से नहीं डरता हूं..ये सच्चाई है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews