
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में कोरोना का कहर जारी है और पिछले एक साल में हजारों लोग इससे जान गंवा चुके हैं। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर्स तो हैं ही, कई पत्रकार (Journalist) भी शामिल हैं। देश दुनिया की खबर लोगों तक पहुंचाने वाले कई खबरनवीस इस दौरान दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। इन पत्रकारों को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि खबरों की दुनिया के लोगों की खबर कोई नहीं ले रहा।
एक रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल महीने में हर रोज औसत दो पत्रकारों की मौत कोरोना से हुई है। इसे लेकर राहुल गांधी ने एक ट्वीट (tweet) करते हुए कहा है ‘जो 24 घंटे तुम्हें दिखाते हैं, उनकी हालत एक बार तो देखो।’ उन्होने एक रिपोर्ट के स्क्रीन शॉट को शेयर करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि राहुल गांधी ने और कुछ नहीं कहा, लेकिन इस ट्वीट से साफ है कि वो मोदी सरकार से कह रहे हैं कि दिन रात उनकी सरकार की खबरों का कवरेज करने वाले पत्रकारों की कोई सुध नहीं ली गई है।
जो 24 घंटे तुम्हें दिखाते हैं, उनकी हालत एक बार तो देखो! pic.twitter.com/EkJfCHPgra
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 2, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

