राहुल गांधी ने जब लोकसभा में कहा “प्रधानमंत्री और मेरे साथ कोई वाइफ-इशू नहीं है”, सदन में गूँज उठे ठहाके, अमित शाह पर ली चुटकी

एक-दूसरे पर आरोप लगाते, बहस करते और राजनीतिक वार-पलटवार करते हुए राजनेताओं को तो हम देखते ही रहते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसे मौके भी आते हैं जब पक्ष-विपक्ष दोनों एक साथ किसी बात पर ठठाकर हंस पड़ते हैं। यही वो पल होता है तो राजनीति का सुंदर रूप हमारे सामने लाता है। आज भी लोकसभा में कुछ ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला...जब राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान मज़ेदार अंदाज़ में ऐसे तीर छोड़े कि पूरा सदन हंसी की लड़ियों से सज गया।
Rahul Gandhi No Wife Issue

फोटो साभार: संसद टीवी

संसद की दीवारें अक्सर गर्म बहसों से गूंजती रहती हैं। लेकिन कभी-कभी वहां हल्की-फुल्की चुटीली बातों से हंसी की फुहार भी बरस जाती है। ऐसा ही एक दिलचस्प और हल्का-फुल्का पल आज लोकसभा में देखने को मिला जब राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान सदन में हंसी की फुलझड़ियां बिखेर दीं।

मुद्दा था ने महिला रिज़र्वेशन और डिलिमिटेशन पर उनकी स्पीच का। वे देश में और हर व्यक्ति के जीवन में महिलाओं के महत्व के बारे में बात कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया कि पूरे सदन में ठहाके गूँज उठे। वहीं, उन्होंने ये भी कहा कि वे अपनी बहन प्रियंका गांधी से काफी कुछ सीखना चाहते हैं क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ जब उनके भाषण के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सदन में मुस्कुराते हुए देखा गया।

राहुल गांधी की “नो वाइफ इशू” पर गूंजे ठहाके 

राजनीति में अक्सर आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस होती रहती है। लेकिन फिर कभी ये भी होता है कि एक दूसरे के धुर विरोधी नेता भी किसी बात पर अपनी हंसी रोक नहीं पाते। आज लोकसभा में वुमन रिजर्वेशन बिल पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के संबोधन के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ।

अपने भाषण में राहुल गांधी ने महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं हमारे समाज और राष्ट्र की केंद्रीय शक्ति हैं। इसी दौरान उन्होंने हर व्यक्ति के जीवन में मां, बहन और पत्नी के महत्व के बारे में कहा। और इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि माहौल ही बदल गया। राहुल गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा कि “हालांकि प्रधानमंत्री और मेरे जीवन में कोई वाइफ़ इशू नहीं है…इसलिए हमें इस बारे में जानकारी नहीं है।” बस उनका ये कहना था और पूरे सदन में हंसी की लहरें दौड़ पड़ीं।

अमित शाह पर ली चुटकी

इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि भले ही वे “वाइफ इशू” को न समझते हों, लेकिन उन्होंने अपनी मां और बहन से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि कल मैं अपनी बहन को देख रहा था जब वे सदन में बोल रही थीं। कल उन्होंने वो कर दिखाया जो मैं संभवतः अपने बीस साल के राजनीतिक करियर में नहीं कर पाया। उन्होंने कल अपने भाषण से अमित शाह जी के चेहरे पर मुस्कान ला दी।” और इस बात पर एक बार फिर सदन में ठहाके गूँज उठे। इसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें अपनी बहन से बहुत कुछ सीखना होगा और बड़ा भाई होने के नाते उन्हें बेहद गर्व है।

प्रियंका गांधी की बात पर मुस्कुरा पड़े थे अमित शाह

बता दें कि एक दिन पहले महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सदन में बोल रही थीं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरी योजना पहले से तैयार है। तभी उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह की तरफ देखा, जो मुस्कुरा रहे थे। प्रियंका गाधी ने तुरंत कहा “होम मिनिस्टर हंस रहे हैं। उन्होंने पूरी योजना बना ली है। अगर आज चाणक्य जी जिंदा होते, तो वो भी आपकी राजनीतिक कुटिलता देखकर हैरान रह जाते।” उनका इतना कहते ही सदन में हंसी की लहर दौड़ गई। अमित शाह खुद भी हंस दिए। विपक्षी बेंचों पर ठहाके गूंजे और माहौल एक पल के लिए हल्का-फुल्का हो गया।

वीडियो साभार: एएनआई

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews