VIDEO: राहुल गांधी बोले- हिंदुत्व वादियों को बाहर कर हिंदुओं का राज लाना है

राहुल गांधी

जयपुर, डेस्क रिपोर्ट। जयपुर में कांग्रेस (Rajasthan Congress) की महारैली में कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी के साथ राहुल व प्रियंका भी शामिल हुए। इस अवसर पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हिंदू बनाम हिंदुत्व को लेकर तमाम व्याख्या की और बढ़ती महंगाई के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया।जयपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली में मोदी सरकार पर राहुल गांधी ने जमकर हमला बोला।उन्होंने इस अवसर पर हिंदू और हिंदुत्व का अंतर समझाया और कहा कि जिस तरह से दो शरीरों में एक आत्मा नहीं रह सकती वैसे ही इन दोनों शब्दों का अर्थ एक नहीं हो सकता।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र का फिर बदलेगा मौसम, 15 के बाद बूंदाबांदी के आसार, जानें अपने शहर का मिजाज

राहुल गांधी ने कहा कि मैं हिंदू हूं लेकिन हिंदुत्ववादी नहीं हूं। इसी तरह महात्मा गांधी हिंदू थे, हिंदुत्ववादी नहीं। जबकि नाथूराम गोडसे हिंदुत्ववादी थे। राहुल ने इसकी और अधिक व्याख्या करते हुए कहा कि हिंदुत्व वादियों का एकमात्र ध्येय येन केन प्रकारेण सत्ता को प्राप्त करना है जबकि हिंदू केवल सच्चाई का पता करता है।उन्होंने महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी किताब ‘माई एक्सपेरिमेंट विद ट्रुथ’ के माध्यम से जिंदगी भर सत्य खोजने का काम किया जबकि हिंदुत्ववादी ऐसा नहीं करते।

यह भी पढ़े.. Good News: कर्मचारियों को जल्द मिलेगा पुरानी पेंशन योजना का लाभ! हाथ में आएगी बड़ी रकम

राहुल गांधी ने कहा कि हमारा लक्ष्य हिंदुत्व वादियों को बाहर कर हिंदुओं का राज लाना है। आप चाहे रामायण उठा लो या गीता या उपनिषद, किसी में भी मार काट के बारे में नहीं बताया गया बल्कि सत्य की खोज पर जोर दिया गया है। राहुल ने कहा कि भगवान कृष्ण ने भी अर्जुन से उनके भाइयों का वध सत्ता के लिए करने के लिए नहीं कहा बल्कि सच्चाई के लिए वध करने को कहा। राहुल ने कहा कि आज पूरे देश में 4,5 पूंजी पतियों का राज है। देश की 50 फ़ीसदी आबादी पर मात्र छह प्रतिशत धन है और पूरे देश में बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार जिम्मेदार है। हर मंत्री के कार्यालय में निजी सहायक की भूमिका आर एस एस के लोग निभा रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”655802058″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews