जम्मू कश्मीर में फिसली राहुल गांधी की जुबान, बोले- Pok से जो रिफ्यूजी आये हैं… फिर कहा सॉरी, भाजपा ने कसा तंज

राहुल गांधी ने कहा कि PoK से जो रिफ्यूजी आए उनसे मनमोहन सिंह ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाएगा, इतना कहने के बाद राहुल को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने सॉरी बोला और फिर सुधार करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों से जो वादा मनमोहन सिंह ने किया उसे पूरा किया जायेगा।
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi’s tongue slipped in Jammu and Kashmir : जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, बुधवार को राहुल बारामूला पहुंचे और उन्होंने यहाँ एक चुनवी सभा को संबोधित किया, आमसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की जुबान फिसल गई, राहुल गांधी ने कहा,Pok से जो रिफ्यूजी आये हैं, उनसे मनमोहन सिंह ने जो वादा किया है उसे पूरा किया जायेगा, हालाँकि समझ आते ही उन्होंने सॉरी बोलकर इसमें सुधार किया, अब भाजपा ने इसपर तंज कसा है।

राहुल का वादा हम जम्मू कश्मीर को स्टेट हुड वापस दिलाकर रहेंगे  

राहुल गांधी ने बारामूला के मतदाताओं से कहा कि पूरे जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ अन्याय हुआ है आपका स्टेट हुड आपसे छीना गया है, हम चाहते थे चुनावों से पहले ये वापस मिले लेकिन अब ये पहला चुनाव है, हम सरकार पर दबाव बनायेंगे और उसे जम्मू कश्मीर के लोगों को स्टेट हुड वापस देना पड़ेगा और यदि केंद्र की मोदी सरकार ये नहीं करती तो जब हमारी सरकार आयेगी तब आपको ये दिलाकर रहेंगे।

राहुल बोले- Pok से जो रिफ्यूजी आये उनसे किया वादा पूरा किया जायेगा, फिर कहा SORRY  

राहुल गांधी ने इसी दौरान कहा कि PoK से जो रिफ्यूजी आए उनसे मनमोहन सिंह ने जो वादा किया था, उसे पूरा किया जाएगा, इतना कहने के बाद राहुल को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने सॉरी बोला और फिर सुधार करते हुए कहा कि कश्मीरी पंडितों से जो वादा मनमोहन सिंह ने किया उसे पूरा किया जायेगा।

BJP का तंज – ये उम्मीद करते हैं कि उन्हें गंभीरता से लिया जाएगा

भारतीय जनता पार्टी ने राहुल के इस बयान पर तंज कसा है, भाजपा ने अपने अधिकृत X हैंडिल पर राहुल गांधी का ये बयान शेयर करते हुए लिखा – यह व्यक्ति पीओके से आए शरणार्थियों और कश्मीरी पंडितों में फर्क नहीं कर सकता और फिर उम्मीद करता है कि उसे गंभीरता से लिया जाएगा। विपक्ष के पास निश्चित रूप से उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए कोई और योग्य व्यक्ति हो सकता है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए कि उसने हम पर यह बालक बुद्धि थोपी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews