
Indian Railway Special Train : रेल यात्रियों के लिए काम की खबर है। गर्मी की छुट्टियों और आगामी त्यौहारों के चलते बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने समर स्पेशल वीकली और डेली कई ट्रेने चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेनें यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी।इससे सैकड़ों यात्रियों को सफर में सहूलियत होगी।इन सभी ट्रेनों में सामान्य, शयनयान व वातानुकूलित कोच लगाए जाएंगे। आईए जानते है कौन सी ट्रेन कब और किस स्टेशन से चलेगी….
जानिए अप्रैल से जून के बीच चलने वाली स्पेशल/वीकली ट्रेनों का शेड्यूल और रूट
- गाड़ी संख्या 01025, दादर-बलिया ट्राई-वीकली स्पेशल को अब 1 अप्रैल से 30 जून 2024 तक और गाड़ी 01026 बलिया-दादल ट्राई-वीकली स्पेशल को 3 अप्रैल से 3 जुलाई 2024 तक एक्सटेंड कर दिया गया है। यह ट्रेन कुल 40 ट्रिप पूरे करेगी।
- गाड़ी संख्या 01027 दादर-गोरखपुर (सप्ताह में चार दिन/2 मई को छोड़कर) ट्रेन को 2 अप्रैल से 30 जून 2024 और गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर-दादर सप्ताह में 4 अप्रैल से 2 जुलाई 2024 तक (10जून को छोड़कर) एक्सटेंड कर दिया गया है। यह ट्रेन कुल 51 ट्रिप पूरे करेगी।
- गाड़ी संख्या 01435 सोलापुर-LTT स्पेशल को 2 अप्रैल से 25 जून 024 और गाड़ी संख्या 01436 LTT-सोलापुर स्पेशल को 3 अप्रैल से 26 जून 2024 ,गाडी संख्या 01437 सोलापुर-तिरुपति स्पेशल को 4 अप्रैल से 27 जून 2024 और गाड़ी संख्या 01438 तिरुपति-सोलापुर स्पेशल को 5 अप्रैल से 28 जून 2024 के बीच के लिए बढ़ाया गया है। यह ट्रेन कुल 13 ट्रिप ऑपरेट करेगी।
- गाड़ी संख्या 01139 नागपुर-मडगांव स्पेशल को 3 अप्रैल से 8 जून 2024 और गाड़ी संख्या 01140 मडगांव-नागपुर स्पेशल को 4 अप्रैल से 9 जून 2024 के बीच आयोजित किया जाएगा। ट्रेन कुल 20 ट्रिप पूरे करेगी।
- एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का भी संचालन किया जाएगा जोकि कुल 26 ट्रिप लगाएगी। 01043 साप्ताहिक स्पेशल 4 अप्रैल से 27 जून तक (13 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को 12:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन 21:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।01044 साप्ताहिक स्पेशल 05 अप्रैल से 28 जून तक (13 ट्रिप) प्रत्येक शुक्रवार को 23.20 बजे समस्तीपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। रास्तें में यह ट्रेनें कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ठहराव करेंगी।
- 07651/07652 जलना-छपरा-जलना विशेष ट्रेन का विस्तार किया गया है। इसके तहत प्रत्येक बुधवार को चलाई जा रही 07651 जलना-छपरा विशेष ट्रेन का अवधि विस्तार 26 जून तक तथा छपरा से प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जा रही 07652 छपरा-जलना विशेष गाड़ी का अवधि विस्तार 28 जून तक किया गया है। इस ट्रेन में एसएलआर के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 18 कोच लगाये जा रहे हैं।
- एलटीटी-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल का भी संचालन किया जा रहा है जोकि कुल 26 फेरे लगाएगी। 01123 साप्ताहिक स्पेशल 5 अप्रैल से 28 जून (13 ट्रिप) तक प्रत्येक शुक्रवार को 12:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन 18:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। 01124 साप्ताहिक स्पेशल 6 अप्रैल से 29 जून (13 ट्रिप) तक प्रत्येक शनिवार को 21:15 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07:25 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन को दोनों दिशाओं में ठाणे कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर स्टॉपेज दिए गए हैं.
- एलटीटी-प्रयागराज सुपरफास्ट एसी साप्ताहिक स्पेशल 01045/ 01046 कुल 26 ट्रिप लगाएगी। 01045 एसी साप्ताहिक स्पेशल 9 अप्रैल से 2 जुलाई (13 ट्रिप) तक प्रत्येक मंगलवार को 12:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:00 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में 01046 एसी साप्ताहिक स्पेशल 10 अप्रैल से 3 जुलाई (13 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को 18:50 बजे प्रयागराज से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:05 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी. यह ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना और मानिकपुर स्टेशनों पर रूकेगी।
- गाड़ी संख्या 05585-86 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा एक्सप्रेस तीन अप्रैल को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलेगी। देर रात दो बजे मुरादाबाद स्टेशन , सुबह 5:15 बजे आनंद विहार पहुंचाएगी। वापसी में चार अप्रैल को आनंद विहार से सुबह 9:30 बजे, दोपहर एक बजे मुरादाबाद व अगले दिन सुबह 6:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या (05531-32) रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल स्पेशल एक्सप्रेस तीन अप्रैल को रक्सौल से रात 10:25 बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर तीन बजे मुरादाबाद व शाम 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।वापसी में चार अप्रैल को आनंद विहार से रात 8 बजे चलेगी। रात 10:40 बजे मुरादाबाद व अगले दिन दोपहर 2:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 05561-62 समस्तीपुर-आनंद विहार-समस्तीपुर स्पेशल एक्सप्रेस दो अप्रैल को समस्तीपुर से शाम 7:45 बजे चलेगी।अगले दिन दोपहर 1:45 बजे मुरादाबाद व शाम 5:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में तीन अप्रैल को आनंद विहार से रात 830 बजे चलेगी। देर रात 12:05 बजे मुरादाबाद व चार अप्रैल को रात 8 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। इन ट्रेनों में अनारक्षित, स्लीपर व एसी कोच शामिल रहेंगे।
- गाड़ी संख्या 01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-बनारस साप्ताहिक वीकली स्पेशल ट्रेन 03 अप्रैल से 26 जून (13 ट्रिप) तक प्रत्येक बुधवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:05 बजे वाराणसी पहुंचेगी।वापसी में 01054 साप्ताहिक स्पेशल 4 अप्रैल से 27 जून (13 ट्रिप) तक हर गुरुवार को 20:30 बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन 23:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, जियोनाथपुर और वाराणसी स्टेशन रहेगा। इस ट्रेन में एक एसी फर्स्ट क्लास, दो एसी-2 टियर, 6 एसी-3 टियर, 8 स्लीपर क्लास, 3 सेकेंड सीटिंग चेयर कार कोच के साथ 1 गार्ड ब्रेक वैन और 1 जेनरेटर कार होगी।
- गाड़ी संख्या 04121 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल 2024 से शुरू होगी और प्रत्येक गुरुवार को सूबेदारगंज स्टेशन से चलेगी। गाड़ी संख्या 04122 सिकंदराबाद-सूबेदारगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल 2024 से 01 जून 2024 तक (9 ट्रिप) हर शनिवार को सिकंदराबाद स्टेशन से चलेगी। यह स्पेशल ट्रेन 04 अप्रैल 2024 से 30 मई 2024 तक चलेगी। यह ट्रेन भोपाल मंडल के बीना, भोपाल, इटारसी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, स्लीपर श्रेणी के 08, और 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर/डी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

